फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे पर फेस वॉश लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना होगी बड़ी परेशानी

Tue, 18 Mar 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Mar 2025 09:57 AM IST
सार

गलत तरीके से चेहरा धोने से त्वचा रूखी, बेजान या अत्यधिक तैलीय हो सकती है। इसलिए फेस वॉश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे।  

विज्ञापन
Skin Care Tips Know Things to Keep in Mind While Using Face Wash for Healthy Skin
चेहरे पर फेस वॉश लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: चेहरा धोने के लिए एक समय तक लोग साबुन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज के समय में साबुन को रिप्लेस करके फेस वॉश ने उसकी जगह ले ली है। चेहरे पर फेस वॉश लगाने से वैसे तो काफी फायदा होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल यदि सही तरह से न किया जाए तो ये आपके चेहरे को डैमेज कर सकता है।



 गलत तरीके से चेहरा धोने से त्वचा रूखी, बेजान या अत्यधिक तैलीय हो सकती है। इसलिए फेस वॉश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Skin Care Tips Know Things to Keep in Mind While Using Face Wash for Healthy Skin
स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए फेस वॉश - फोटो : Adobe stock

 स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए फेस वॉश

हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए फेस वॉश भी अपने स्किन टाइप के अनुसार ही चुनना चाहिए। जैसे कि ये ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड या सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश अच्छा रहता है। यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो आपके लिए क्रीमी या हाइड्रेटिंग फेस वॉश उपयुक्त होता है, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है। यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आपको केमिकल-फ्री फेस वॉश का इस्तेमाल करें। कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों को हमेशा बैलेंस्ड फॉर्मूला वाला फेस वॉश चुनना चाहिए।  

Skin Care Tips Know Things to Keep in Mind While Using Face Wash for Healthy Skin
पानी गर्म न हो - फोटो : iStock
पानी गर्म न हो

कभी भी अपना चेहरा ज्यादा गर्म पानी से न धोएं। हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, इससे पोर्स क्लीन होते हैं और त्वचा हाइड्रेट रहती है। यदि आप गर्म पानी से चेहरा धोएंगे तो आपके चेहरे पर परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips Know Things to Keep in Mind While Using Face Wash for Healthy Skin
मसाज करना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
मसाज करना है जरूरी

जब भी फेश वॉश इस्तेमाल करें तो चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। मसाज करने से चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। बस ध्यान रखें कि मसाज करते समय अपने हाथोंं को हल्का रखें। यदि आप टाइट हाथों से मसाज करेंगे तो चेहरा डैमेज होने का खतरा रहता है। 

 

विज्ञापन
Skin Care Tips Know Things to Keep in Mind While Using Face Wash for Healthy Skin
समय का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

समय का रखें ध्यान

फेस वॉश का इस्तेमाल करते वक्त समय का ध्यान अवश्य रखें। यदि ये ज्यादा देर तक फेस वॉश चेहरे पर लगा रहेगा तो इससे भी चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से त्वचा काफी हार्ड भी हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed