Skin Care Tips: चेहरा धोने के लिए एक समय तक लोग साबुन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज के समय में साबुन को रिप्लेस करके फेस वॉश ने उसकी जगह ले ली है। चेहरे पर फेस वॉश लगाने से वैसे तो काफी फायदा होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल यदि सही तरह से न किया जाए तो ये आपके चेहरे को डैमेज कर सकता है।
गलत तरीके से चेहरा धोने से त्वचा रूखी, बेजान या अत्यधिक तैलीय हो सकती है। इसलिए फेस वॉश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए फेस वॉश
- फोटो : Adobe stock
स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए फेस वॉश
हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए फेस वॉश भी अपने स्किन टाइप के अनुसार ही चुनना चाहिए। जैसे कि ये ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड या सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश अच्छा रहता है। यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो आपके लिए क्रीमी या हाइड्रेटिंग फेस वॉश उपयुक्त होता है, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है। यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आपको केमिकल-फ्री फेस वॉश का इस्तेमाल करें। कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों को हमेशा बैलेंस्ड फॉर्मूला वाला फेस वॉश चुनना चाहिए।
3 of 6
पानी गर्म न हो
- फोटो : iStock
पानी गर्म न हो
कभी भी अपना चेहरा ज्यादा गर्म पानी से न धोएं। हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, इससे पोर्स क्लीन होते हैं और त्वचा हाइड्रेट रहती है। यदि आप गर्म पानी से चेहरा धोएंगे तो आपके चेहरे पर परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
4 of 6
मसाज करना है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
मसाज करना है जरूरी
जब भी फेश वॉश इस्तेमाल करें तो चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। मसाज करने से चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। बस ध्यान रखें कि मसाज करते समय अपने हाथोंं को हल्का रखें। यदि आप टाइट हाथों से मसाज करेंगे तो चेहरा डैमेज होने का खतरा रहता है।
5 of 6
समय का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe stock
समय का रखें ध्यान
फेस वॉश का इस्तेमाल करते वक्त समय का ध्यान अवश्य रखें। यदि ये ज्यादा देर तक फेस वॉश चेहरे पर लगा रहेगा तो इससे भी चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से त्वचा काफी हार्ड भी हो जाती है।