प्रज्ञा पाण्डेय
प्रदूषण, तरह-तरह के सौंदर्य उत्पाद का इस्तेमाल और अव्यवस्थित जीवन-शैली त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। मगर खूबसूरती मायने रखती है, इसीलिए सभी तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को ध्यान में रखते हुए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स डिजाइन किए गए हैं, जैसे- एंटी-एजिंग फेशियल, गोल्ड फेशियल और एक्ने फेशियल। इसी कड़ी में जुड़ा है, हाइड्रा फेशियल। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह स्किन को हाइड्रेट करता है और कई तरह से लाभ पहुंचाता है।
2 of 8
तीन स्टेप की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe stock
तीन स्टेप की प्रक्रिया
हाइड्रा फेशियल एक मल्टी-स्टेप प्रक्रिया है। यह त्वचा को साफ कर उसे आराम पहुंचाती है। इसके मुख्य रूप से तीन चरण हैं, जिसमें पहला है- क्लींजिंग और एक्सफोलिएशन। इसमें त्वचा की गहरी सफाई की जाती है और मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए हल्के एक्सफोलिएटिंग उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है।
3 of 8
तीन स्टेप की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe stock
फिर बारी आती है, एंट्रीऑक्सिडेंट और हाइड्रेशन की, जिसमें त्वचा को हाइड्रेट और पोषित करने के लिए कस्टम सीरम लगाया जाता है। अंत में बारी आती है एक्सट्रैक्शन और हाइड्रेशन की, जिसमें ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए गहराई से एक्सट्रैक्शन कर त्वचा को हाइड्रेट किया जाता है।
4 of 8
कोलेजन उत्पादन में वृद्धि
- फोटो : Adobe stock
कोलेजन उत्पादन में वृद्धि
हाइड्रा फेशियल करवाने के बाद आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत नहीं, बल्कि आप तुरंत अपने रूटीन में लौट सकती हैं। इसकी मदद से आप स्किन को हाइड्रेड कर सकती है। यह डेड स्किन को हटाता है, जिससे एक्ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। त्वचा नरम और मुलायम होती है। इसके अलावा फाइन लाइन और एजिंग लाइन भी कम की जा सकती है। हाइड्रा फेशियल त्वचा को फ्रेश कर कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।
5 of 8
सबके लिए नहीं
- फोटो : Adobe stock
सबके लिए नहीं
जिनकी त्वचा संवेदनशील है, उन्हें हाइड्रा फेशियल से बचना चाहिए। असल में, इस फेशियल से डेड सेल्स को हटाया जाता है और डेड सेल हटाने की प्रक्रिया सभी तरह की त्वचा के लिए अनुकूल नहीं होती है। साथ ही हाइड्रा फेशियल कराने से स्किन ड्राई होती है, जिस कारण त्वचा में जलन महसूस हो सकती है।