Eye Care Tips: आईलाइनर लगाकर सोने के 5 बड़े नुकसान, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए
यदि आप भी आंखों में आईलाइनर लगाकर सो जाती हैं तो आपको इसके नुकसानों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।
बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा
आंखों में न सिर्फ लाइनर बल्कि कोई भी मेकअप लगाकर सोने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आई लाइनर में ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जो आंखों के लिए खतरा हैं। इसलिए जब भी रात को सोएं तो मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करके लाइनर को हटा दें।
आंखों में लाइनर लगाकर सोने से आंखों में जलन की संभावना पैदा हो सकती है। क्योंकि सोते समय जब आंखें बंद होती हैं तो लाइनर में पाए जाने वाले कण आंखों के अंदर चले जाते हैं, जिस वजह से सुबह तक आपके आंखों में जलन हो सकती है। कई बार तो आंखों में सूजन तक आ जाती है।
डार्क सर्कल की समस्या
इस समस्या से तो आजकल ज्यादातर लोग ही परेशान हैं। यदि आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि कहीं आप भी तो लाईनर लगाकर नहीं सो जातीं। इसकी वजह से भी डार्क सर्कल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसलिए सोने से पहले आईमेकअप को रिमूवर से साफ करें और फिर चेहरे को क्लींजर से धो लें।
आंखों की रोशनी पर पड़ेगा प्रभाव
कई बार तो लाइनर लगाकर सोने से परेशानी इस कदर बढ़ जाती है, कि इसकी वजह से आंखों की रोशनी तक पर प्रभाव पढ़ने लगता है। आंखे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं। ऐसे में यदि इसमें कोई केमिकल लगातार जा रहा है, तो इससे रोशनी पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।