भले ही वैलेंटाइन वीक खत्म हो गया है, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है, कि लोग अपनी त्वचा का ध्यान ना रखें। दरअसल, अब जब मौसम एक बार फिर से बदल रहा है, तो स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
Skin Care Tips: बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के ऐसे पाएं फेशियल वाला ग्लो
अगर आप बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के फेशियल वाला ग्लो पाना चाहती हैं, तो हम आपको इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरा
खीरे के साथ अगर आप स्टीम लेंगी तो आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए सबसे पहले स्टीम लेने वाले पानी में खीरे के कुछ टुकड़े मिलाएं। इसके साथ ही अब इस पानी में लैवेंडर ऑयल और ग्रीन टी का बैग डालें। अब इस पानी से स्टीम लें।
नींबू
नींबू में पाए जाने वाले तत्व त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं, ऐसे में सबसे पहले पानी लेकर उसमें इस्तेमाल नींबू का छिलका डालें और साथ में ग्रीन टी बैग और पुदीना के तेल की कुछ बूंदे डालकर इसे सही तरह से मिक्स करें। इस तरह से आपकी स्किन को ग्लो बरकरार रहता है।
सौंफ और तेजपत्ता
एक चम्मच सौंफ के साथ तेजपत्ते को पीस लें। इसके बाद इसे पानी में डालकर थोड़ी देर तक उबालें। अब इसमें एसेंशियल तेल की कुछ बूंदे डालें और इससे स्टीम लें। रूखी त्वचा वालों के लिए काफी लाभदायक है।
नीम
एक बड़े भगोने में पानी लेकर उसमें नीम की पत्तियां डालें। इसके बाद इसमें कुछ तुलसी की पत्तियां भी डाल सकते हैं। अब इस उबले हुए पानी से स्टीम लें, ताकि आपकी त्वचा भी खिल उठेगी।