फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे के साथ-साथ दांतों को भी चमकाएगा इस फल का छिलका, जानें इसके इस्तेमाल का चेहरा

Thu, 13 Feb 2025 12:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

यहां हम ऐसे एक फल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से न सिर्फ आपका चेहरा चमकेगा, बल्कि इसके इस्तेमाल से आप दांतों का पीलापन भी हटा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to use banana feel for skin care kele ka chhilka skin care
चेहरे के साथ-साथ दांतों को भी चमकाएगा इस फल का छिलका - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: चेहरे को चमकाने के लिए अक्सर लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये प्रोडक्ट हर किसी को सूट नहीं करते हैं। ऐसे में लोग दादी-नानी के नुस्खे भी ट्राई करके देख लेते हैं। इसी के चलते हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका छिलका भी आपके चेहरे और दांतों के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

 

हम बात कर रहे हैं केले के छिलके की, जिसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर होंगी। इस छिलके के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन भी दूर हो सकता है। खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिलेंगे। इसको खाने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा, और स्किन केयर भी आप केले के छिलके से कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं।

Skin Care Tips how to use banana feel for skin care kele ka chhilka skin care
दांतों के लिए फायदेमंद है केले का छिलका - फोटो : Adobe stock

दांतों के लिए फायदेमंद है केले का छिलका

  • केले का छिलका अक्सर कचरा समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन यह त्वचा और दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करते हैं। 
Skin Care Tips how to use banana feel for skin care kele ka chhilka skin care
दांतों के लिए फायदेमंद है केले का छिलका - फोटो : Freepik.com

ऐसे करें इस्तेमाल

  •  एक ताजा केले का छिलका लें और उसके अंदर वाले सफेद हिस्से को दांतों पर 2-3 मिनट तक रगड़ें।
  • इसे अब 5 मिनट तक छोड़ दें ताकि पोषक तत्व दांतों पर असर करें।
  • अब इसे अपने नियमित टूथपेस्ट से ब्रश कर लें।
  • आप हफ्ते में दो बार ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to use banana feel for skin care kele ka chhilka skin care
 चेहरे को चमकाने के लिए केले का छिलका - फोटो : Adobe stock

 चेहरे को चमकाने के लिए केले का छिलका
 

  • केले के छिलके में टीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और विटामिन C होते हैं। 
  • ये तत्व त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, झुर्रियां कम करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।  
विज्ञापन
Skin Care Tips how to use banana feel for skin care kele ka chhilka skin care
 चेहरे को चमकाने के लिए केले का छिलका - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल
  • एक ताजा केले का छिलका लें और उसके अंदर के हिस्से को चेहरे पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक रगड़ें।
  • छिलके को रगड़ने के बाद इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें ताकि त्वचा पोषक तत्व सोख सके।
  • अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़र लगा लें।
  • इसका इस्तेमाल भी आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed