फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे पर कॉफी लगाने के क्या हैं नुकसान? इस्तेमाल से पहले इसके बारे में जान लीजिए

Tue, 18 Feb 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Feb 2025 09:48 AM IST
सार

चेहरे पर कॉफी लगाने से कुछ लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन कुछ मामलों में इसके नुकसान भी हो सकते हैं। यहां इसके कुछ संभावित नुकसान दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Skin Care Tips Disadvantages of Applying Coffee on Face Know Chehre Pe Coffee Lagane Ke Nuksan
चेहरे पर कॉफी लगाने के क्या हैं नुकसान? - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए आज-कल लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट काफी महंगे आते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोगों का झुकाव दादी--नानी के नुस्खों की तरफ भी रहता है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपने एक न एक बार चेहरे पर कॉफी के इस्तेमाल के बारे में अवश्य सुना होगा।



चेहरे पर कॉफी लगाने से चेहरा निखर तो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई नुकसान भी हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां हम आपको चेहरे पर कॉफी लगाने के बाद होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी इससे सबक ले सकें और संभल कर इसका इस्तेमाल करें। 

Skin Care Tips Disadvantages of Applying Coffee on Face Know Chehre Pe Coffee Lagane Ke Nuksan
त्वचा में होने लगती है जलन - फोटो : Adobe stock

त्वचा में होने लगती है जलन
 

  • यदि आप अपने चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी वजह से चेहरे पर जलन होने की संभावना रहती है।
  • कॉफी में कैफीन और एसिडिक तत्व होते हैं, जो संवेदनशील त्वचा पर जलन, खुजली या लालिमा पैदा कर सकते हैं।
  • इसलिए ज्यादा इसके इस्तेमाल से दूर ही रहें। 
Skin Care Tips Disadvantages of Applying Coffee on Face Know Chehre Pe Coffee Lagane Ke Nuksan
त्वचा में बढ़ती है ड्राईनेस - फोटो : Adobe stock

त्वचा में बढ़ती है ड्राईनेस
 

  • कॉफी के नियमित इस्तेमाल से त्वचा का प्राकृतिक नमी संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।
  • यदि इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें ऐसी चीजें अवश्य मिलाएं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखती हों।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips Disadvantages of Applying Coffee on Face Know Chehre Pe Coffee Lagane Ke Nuksan
कॉफी से ज्यादा स्क्रब करने के नुकसान - फोटो : Adobe stock
कॉफी से ज्यादा स्क्रब करने के नुकसान
 
  • कॉफी के दाने मोटे होते हैं, जो बार-बार इस्तेमाल करने पर त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • इससे त्वचा पतली और संवेदनशील हो सकती है।
  • ऐसे में इसका इस्तेमाल तभी करें, जब कॉफी एकदम महीन हो। 
  •  
विज्ञापन
Skin Care Tips Disadvantages of Applying Coffee on Face Know Chehre Pe Coffee Lagane Ke Nuksan
पोर्स हो जाते हैं बंद - फोटो : Adobe stock

पोर्स हो जाते हैं बंद
 

  • यदि कॉफी में इस्तेमाल की गई सामग्री त्वचा के हिसाब से सही नहीं है, तो इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं।
  • रोम छिद्र यानी कि पोर्स बंद होने से सबसे पहले मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed