फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: त्वचा को चमकदार और जवां बनाती है ये छोटी सी चीज, नहाने के पानी में मिलाने से होंगे कई फायदे

Tue, 18 Jun 2024 10:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Jun 2024 10:23 AM IST
सार

इस लेख में हम आपको एक ऐसी छोटी सी चीज के बारे में  बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा जवां और चमकदार दिखेगी। 

विज्ञापन
Skin Care Tips benefits of lemon juice on skin in hindi nahane me pani me nimbu dalne ke fayde
त्वचा को चमकदार और जवां बनाती है ये छोटी सी चीज - फोटो : iStock

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखेंगे तो इस भीषण तपती गर्मी की वजह से आपको कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। खासतौर पर अब जबकि गर्मी का पारा 50 डिग्री के पार हो गया है तो आपको अपना ध्यान रखने की बेहद जरूरत है। गर्मी में त्वचा संबंधी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं।

ऐसे में आज के लेख में हम आपको एक ऐसी छोटी सी चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके साथ ही ये छोटी चीज कई परेशानियों से आपको राहत दिलाएगी। हम बात कर रहे हैं नींबू की। अगर आप नियमित रूप से नींबू का इस्तेमाल करेंगे तो आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नींबू का रस आपकी त्वचा को न सिर्फ चमकदार बल्कि जवां बनाए रहने में भी मदद करता है। 

Skin Care Tips benefits of lemon juice on skin in hindi nahane me pani me nimbu dalne ke fayde
त्वचा को चमकदार और जवां बनाती है ये छोटी सी चीज - फोटो : iStock
कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप नियमित रूप से नींबू का इस्तेमाल स्किन केयर में करना चाहते हैं तो इसका सबसे सही तरीका है नींबू के रस को नहाने के पाने में डालना। आप चाहें तो हर रोज नहाने के पानी में नींबू का रस डालकर उससे नहा सकते हैं। नींबू में पाए जाने वाले विटामिन्स, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीबैक्टीरियल तत्व त्वचा को कई परेशानियों से दूर रखते हैं। आइए आपको ये भी बताते हैं कि हर रोज ऐसा करने से आपको क्या फायदा मिल सकता है। 
Skin Care Tips benefits of lemon juice on skin in hindi nahane me pani me nimbu dalne ke fayde
त्वचा को चमकदार और जवां बनाती है ये छोटी सी चीज - फोटो : iStock

त्वचा में आएगा कसाव

अगर आप प्रतिदिन नहाने के पानी में नींबू का रस डालकर उससे नहाएंगे, तो आपकी त्वचा में कसावट आएगी। इसकी वजह से झुर्रियों की समस्या कम हो जाती है। ऐसे में ये कोशिश करें कि हर रोज नहाने के पानी में थोड़ा नींबू का रस तो डाल ही लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips benefits of lemon juice on skin in hindi nahane me pani me nimbu dalne ke fayde
त्वचा को चमकदार और जवां बनाती है ये छोटी सी चीज - फोटो : iStock

त्वचा के पोर्स होंगे साफ

नहाने के पानी में नियमित रूप से अगर आप नींबू का रस मिलाएंगे तो इससे आपकी त्वचा के पोर्स भी साफ होंगे। ये त्वचा को अंदर तक साफ करने में मददगार रहता है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा कई समस्याओं से दूर रहती है। 

विज्ञापन
Skin Care Tips benefits of lemon juice on skin in hindi nahane me pani me nimbu dalne ke fayde
त्वचा को चमकदार और जवां बनाती है ये छोटी सी चीज - फोटो : Freepik

शरीर से बदबू करे दूर

नहाने के पानी में नींबू मिलाने का सबसे अच्छा फायदा यही है कि इसके इस्तेमाल से आपके शरीर की बदबू दूर होती है। नींबू का रस पसीने के बैक्टीरिया को खत्म करने में कारगर है। जिस वजह से इसकी बदबू भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप शरीर की बदबू से परेशान हैं तो नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed