फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care: भीषण गर्मी से त्वचा को कैसे बचाएं ? यहां जानें इसके 5 बेस्ट तरीके

Tue, 18 Jun 2024 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Jun 2024 09:24 AM IST
सार

अगर आप भीषण गर्मी से अपनी त्वचा को बचाना चाहते हैं तो त्वचा का खास ध्यान रखें। ताकि सनबर्न जैसी परेशानियों से आप दूर रहें। 

विज्ञापन
Summer Skin Care 5 simple tips to avoid sunburn in hindi
भीषण गर्मी से त्वचा को कैसे बचाएं ? - फोटो : istock
Summer Skin Care: जून का महीना चल रहा है। ऐसे में धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। बारिश न होने की वजह से कई जगह का पारा अभी भी 45 डिग्री के पार है। आज भी मौसम विभाग ने लू के लिए अलर्ट जारी किया है। इस भीषण गर्मी की वजह से न सिर्फ हीट स्ट्रोक बल्कि इसके अलावा भी कई समस्याएं भी देखने को मिल रहीं हैं।

 

गर्मी की वजह से स्किन काफी डैमेज होने लगती है। टैनिंग और सनबर्न से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। कई बार ये समस्याएं गंभीर रूप भी ले लेती हैं, जिसके चलते डॉक्टर्स से भी सलाह लेनी पड़ती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको गर्मी से त्वचा को बचाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। कुछ सिंपल टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को तेज धूप से बचा सकते हैं। आइए बिना देर किए आपको इनके बारे में बताते हैं 

 
Summer Skin Care 5 simple tips to avoid sunburn in hindi
भीषण गर्मी से त्वचा को कैसे बचाएं ? - फोटो : iStock


सनस्क्रीन है जरूरी

इस गर्मी के मौसम में कभी भी बिना सनस्क्रीन लगाए तो रहें ही नहीं। गर्मी में सूरज से जो हानिकारक किरणें निकलती हैं, वो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इस परेशानी से आपको बस अच्छी सनस्क्रीन ही बचा सकती है। ध्यान रखें कि जिस सनस्क्रीन का आप इस्तेमाल करें, उसमें कम से कम 50 एसपीएफ मौजूद हो, तभी वो त्वचा को फायदा पहुंचाएगी। 

Summer Skin Care 5 simple tips to avoid sunburn in hindi
भीषण गर्मी से त्वचा को कैसे बचाएं ? - फोटो : iStock


मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में मॉइश्चराइजर इस्तेमाल नहीं करते। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्मियों में मॉइश्चराइजर त्वचा के लिए काफी जरूरी है। बस गर्मियों में वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। ताकि ये त्वचा पर चिपचिपाए नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Care 5 simple tips to avoid sunburn in hindi
भीषण गर्मी से त्वचा को कैसे बचाएं ? - फोटो : istock

ऐसे कपड़े पहनें

इस गर्मी में आपको फुल सूती कपड़े ही पहनने चाहिए। सूती के साथ-साथ आप शिफॉन या फिर अन्य हल्के फैब्रिक के कपड़े भी कैरी कर सकते हैं। कोशिश करें कि सिंथेटिक कपड़ों से तो दूर ही रहें। ये आपको गर्मी में न सिर्फ परेशान कर सकते हैं, बल्कि साथ में ये कपड़े त्वचा संबंधी परेशानियों को जन्म दे सकते हैं। 

 

विज्ञापन
Summer Skin Care 5 simple tips to avoid sunburn in hindi
भीषण गर्मी से त्वचा को कैसे बचाएं ? - फोटो : एजेंसी


चेहरा करें कवर

घर से बाहर निकलते वक्त अपने चेहरे को सूती स्कार्फ से कवर जरूर करें। ये स्कार्फ सूरज की हानिकारक किरणों से आपको बचाएगा। चेहरे पर भी अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि ये चेहरे को बचा कर रखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed