फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: अनार के छिलके से पा सकते हैं दमकती त्वचा, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Mon, 21 Aug 2023 12:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 21 Aug 2023 12:02 PM IST
सार

अगर आप भी अनार के छिलके ऐसे ही फेंक देते हैं, तो आज के लेख में हम आपको इसे स्किन केयर में इस्तेमाल करने सा सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care how to use pomegranate peel for skin care in hindi
अनार - फोटो : Pixabay

Skin Care: शरीर में जब भी खून की कमी होती है तो डॉक्टर्स ज्यादा से ज्यादा अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ में इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनकी वजह से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। अनार के सेवन से त्वचा के साथ-साथ बाल भी काफी मजबूत बन जाते हैं। अनार को सभी जगह छील कर ही खाया जाता है। जूस निकालते वक्त भी इसका छिलका उतार कर फेंक दिया जाता है। अगर आप भी अनार का छिलका ऐसे ही फेंक देते हैं तो ये लेख आपके लिए है।



आज के इस लेख में हम आपको खूबसूरत त्वचा के लिए अनार के छिलकों का इस्तेमाल करना बताएंगे। दरअसल, अनार के छिलके में प्रोटीन, मिनरल्स, पोटैशियम, कैल्शियम, फेनोलिक एसिड, फ्लेवेनोइड्स, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में आप इन छिलकों का इस्तेमाल करके दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।

Skin Care how to use pomegranate peel for skin care in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिंपल्स को करता है दूर

लगातार बढ़ते धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या तो जैसे बेहद आम हो गई है। ऐसे में आप अनार के छिलकों का इस्तेमाल करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 

Skin Care how to use pomegranate peel for skin care in hindi
pimples - फोटो : social media

पिंपल्स को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले अनार के छिलकों को सुखा लेना है। इसके बाद इन सूखे हुए अनार के छिलकों को एक पैन में अच्छे से भून लें। छिलकों को भून कर ठंडा करें और मिक्सी में पीस लें। इस मिक्सचर में  नींबू का रस या गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care how to use pomegranate peel for skin care in hindi
रूसी

डैंड्रफ से दिलाए राहत

अगर आप रूसी से काफी परेशान हैं तो इससे अनार के छिलके आपको राहत दिला सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care how to use pomegranate peel for skin care in hindi
रूसी - फोटो : pexels

इसके इस्तेमाल के लिए आपको अनार के छिलकों के पाउडर को अपने किसी भी तेल के साथ अच्छे से मिक्स करना है। इसके बाद इस तेल को बालों में रात भर के लिए लगाकर छोड़ दें। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि रूसी खत्म हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed