फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care For Raksha Bandhan: आने वाला है राखी का त्योहार, दमकती त्वचा के लिए करें ये काम

Sat, 17 Aug 2024 11:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 17 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

अगर आप राखी के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो स्किन केयर करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Skin Care For Raksha Bandhan 2024 simple skin care tips for woman and men
दमकती त्वचा के लिए करें ये काम - फोटो : iStock

Skin Care For Raksha Bandhan: हर साल श्रावण मास में पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में हर कोई राखी के त्योहार के लिए तैयारियां कर रहा है। इस दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, और अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन के लिए वो खास कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक का चयन करती हैं।



बहुत सी महिलाएं तो पार्लर जाकर स्किन केयर भी कराती हैं। पर, कई बार ऐसा होता है कि काम ज्यादा होने की वजह से पार्लर जाने का समय नहीं मिलता। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आपकी त्वचा भी खिल उठेगी। अगर आप राखी के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो अभी से इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें।  

Skin Care For Raksha Bandhan 2024 simple skin care tips for woman and men
दमकती त्वचा के लिए करें ये काम - फोटो : iStock

सीटीएम रुटीन करें फॉलो

हर किसी को ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए सबसे पहले सीटीएम रूल अपनाना चाहिए। इसमें रात में सोने से पहले चेहरे की अच्छी तरह से क्लींजिंग करें और फिर टोनर लगाने के बाद मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपकी त्वचा भी खिल उठेगी। ये त्वचा को हाइड्रेट करने का भी काम करता है। 

Skin Care For Raksha Bandhan 2024 simple skin care tips for woman and men
दमकती त्वचा के लिए करें ये काम - फोटो : iStock

घरेलू स्क्रब बढ़ाएंगे ग्लो

अगर आपको बाजार वाले स्क्रब इस्तेमाल करने से डर लगता है तो आप घर पर ही अपनी स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। घरेलू स्क्रब बिना किसी केमिकल के तैयार होते हैं, ऐसे में आपको इससे किसी भी तरह के इंफेक्शन का खतरा नहीं होगा। बस इसे तैयार करते वक्त ये ध्यान रखें कि आपको कौन सी चीजें सूट करती हैं और कौन सी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care For Raksha Bandhan 2024 simple skin care tips for woman and men
दमकती त्वचा के लिए करें ये काम - फोटो : iStock

सही फेस मास्क है जरूरी

घर पर रहकर दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो अभी से लेकर राखी तक कम से कम तीन बार अच्छे फेस मास्क का इस्तेमाल करें। एक अच्छा फेस मास्क आपकी त्वचा को अंदर से साफ करके ग्लोइंग बनाएगा। इसके इस्तेमाल से राखी के दिन आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

विज्ञापन
Skin Care For Raksha Bandhan 2024 simple skin care tips for woman and men
दमकती त्वचा के लिए करें ये काम - फोटो : iStock

सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें

कभी भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें। ये आपकी त्वचा को सूरज की खतरनाक किरणों से बचाएगी। ऐसे में चाहे घर से बाहर न जाएं, तब भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन कम से कम 40 एसपीएफ वाली होनी चाहिए। इससे कम वाली सनस्क्रीन त्वचा को बचाने में काम नहीं आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed