{"_id":"64e979f924f588ba3906e084","slug":"skin-care-beauty-bollywood-actresses-beauty-secret-deepika-padukone-to-kareena-kapoor-2023-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care: अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें अभिनेत्रियों की खूबसूरत त्वचा का राज","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care: अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें अभिनेत्रियों की खूबसूरत त्वचा का राज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:15 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह खूबसूरत त्वचा का राज महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Skin Care
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Skin Care: आज के समय में ये कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा ग्लो करे और हमेशा चमकती रहे लेकिन दमकती त्वचा पाना आसान नहीं होता। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। आज के वक्त में खासतौर पर लड़कियां अपनी ग्लोइंग त्वचा के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, पर कई बार इसका वैसा असर नहीं दिखता, जिसकी उम्मीद की जाती है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को देखकर उनके जैसी त्वचा पाने की लालसा हर किसी के मन में पैदा होने लगती है।
दरअसल, कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनकी त्वचा काफी ग्लो करती है। खास बात ये है कि इस त्वचा के लिए वो कोई महंगा प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करतीं। वो बस घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के ब्यूटी सीक्रेट बताने जा रहे हैं, कि वो किन नुस्खों को अपनाकर अपनी त्वचा का निखार बरकरार रखती हैं। ताकि आप भी उन्हीं के जैसी त्वचा पा सकें।
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
अपनी खूबसूरती से विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो महंगे ट्रीटमेंट की बजाए घर में बने हुए एक फेसपैक का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं।
3 of 6
Priyanka Chopra
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका का फेसपैक
प्रियंका अपनी खूबसूरत त्वचा का निखार बरकरार रखने के लिए होल व्हीट फ्लोर, हल्दी, नींबू का रस, फुल क्रीम योगर्ट और रोज वाटर को अच्छे से मिलाकर पैक तैयार करती हैं। इस पैक को कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाकर चेहरा साफ कर लेती हैं। इस पैक की मदद से उनकी त्वचा दमकती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका की खूबसूरती का दीवाना तो हर कोई है। अपनी खूबसूरत त्वचा के लिए वो बेसन, दही, मलाई का पैक बनाकर चेहरे पर लगाती है। इसके इस्तेमाल ही उनकी त्वचा इतनी खिली-खिली रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे का चेहरा हर वक्त ग्लो करता है। अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए अनन्या 2 टेबलस्पून दही, हल्दी और हनी का पैक तैयार करती हैं। 15 मिनट के लिए इस पैक को चेहरे पर लगाकर धोने के बाद चेहरा खिल उठता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।