फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Guide: कितने समय तक एक ही मेकअप इस्तेमाल कर सकते हैं ? जानें हर प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ के बारे में

Mon, 14 Apr 2025 05:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 14 Apr 2025 05:15 PM IST
सार

यदि आपके पास भी ढेर सारा मेकअप है, तो इस्तेमाल करने से पहले ये जान लें कि आप इसका इस्तेमाल कब तक कर सकती हैं. 

विज्ञापन
shelf life of makeup product kitne samay tak ek hi makeup use kar sakte hain
कितने समय तक एक ही मेकअप इस्तेमाल कर सकते हैं ? - फोटो : Adobe stock

Makeup Guide: मेकअप एक कला है, जो आपके चेहरे को खूबसूरत बना सकती है और बिगाड़ भी सकती है। वैसे तो मेकअप महिला और पुरुष दोनों के लिए आवश्यक है, लेकिन इसे ज्यादातर महिलाएं ही इस्तेमाल करती हैं।



इसी वजह से हर महिला के पास मेकअप प्रोडक्ट का काफी बढ़िया कलेक्शन होता है। उनकी मेकअप किट में कई फाउंडेशन से लेकर अनगिनत लिपस्टिक होती हैं। इसके अलावा अन्य मेकअप प्रोडक्ट भी उनके पास पाए जाते हैं। बार-बार मेकअप खरीदने की वजह से उनके पास इसका ढेर लग जाता है।

कई बार तो ये भी पता नहीं लग पाता कि वो मेकअप इस्तेमाल करने लायक है भी या नहीं। इसी के चलते आज हम आपको यहां कुछ खास मेकअप प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपको ये जानकारी रहे कि कौन सा मेकअप कब खराब होगा। 

shelf life of makeup product kitne samay tak ek hi makeup use kar sakte hain
फाउंडेशन - फोटो : Adobe stock
फाउंडेशन

वैसे तो हर कंपनी अपने प्रोडक्ट की अलग-अलग शेल्फ लाइफ तैयार करती हैं। लेकिन अगर बात करें इसकी जनरल लाइफ की तो जहां लिक्विड फाउंडेशन आमतौर पर 18 महीने काम कर सकता है, वहीं दूसरी तरफ पाउडर फाउंडेशन की शेल्फ लाइफ दो साल तक होती है। यदि इसकी गंध में बदलाव होने लगा है, तो जान लें कि अब ये खराब होने वाला है। 

 

shelf life of makeup product kitne samay tak ek hi makeup use kar sakte hain
लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

लिपस्टिक

चाहे लिपस्टिक किसी भी कंपनी की हो, उसकी शेल्फ लाइफ ज्यादा से ज्यादा दो साल ही होती है। जब ये खराब होने लगती है तो एक तो इसका रंग बदलने लगता है और इस पर सफेद परत चढ़ने लगती है। वहीं दूसरी तरफ इसमें से दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल भूल से भी न करें, वरना आपके होंठो को परेशानी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shelf life of makeup product kitne samay tak ek hi makeup use kar sakte hain
मस्कारा - फोटो : Adobe stock

मस्कारा

आई मेकअप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले शेल्फ लाइफ अवश्य चेक कर लें, क्योंकि इसकी वजह से आंखों की रोशनी तक जा सकती है। आमतौर पर अच्छे मस्कारा की शेल्फ लाइफ सिर्फ 6-8 महीने की होती है। ज्यादा समय तक खुला रहने के बाद मस्कारा सूखने लगता है, जिससे इसमें बैक्टिरिया पनपने लगते हैं, जो एलर्जी का कारण बन सकते हैं। 

विज्ञापन
shelf life of makeup product kitne samay tak ek hi makeup use kar sakte hain
आईलाइनर - फोटो : Adobe stock

आईलाइनर

मस्कारा की ही तरह आईलाइनर की शेल्फ लाइफ भी 3 से 8 महीने तक की ही होती है। इसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने से आपकी आंखों में इंफेक्शन का खतरा रहता है। लिक्विड आईलाइनर 3-8 महीने टिक सकता है। पेंसिल आईलाइनर की लाइफ 2 साल की होती है तो वहीं जेल आईलाइनर 9 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed