Sara Tendulkar Beauty Secret: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भले ही फिल्म जगत में अपने कदम नहीं रखे हैं, लेकिन वो अपनी खूबसूरती से अभी से ही बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। सारा अपनी पढ़ाई और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए काफी चर्चा में रहती हैं।
वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनकी तस्वीरें व पोस्ट्स अक्सर वायरल होती रहती हैं। वे अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं और कई बार ब्रांड्स व मॉडलिंग से जुड़े इवेंट्स में नजर आई हैं। इवेंट्स में उनकी खूबसूरती देखकर हर किसी का यही सवाल रहता है कि आखिर सारा की खूबसूरती का राज क्या है ?
आपके इस सवाल का जवाब हम देने जा रहे हैं। सारा अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करती हैं, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप भी दमकती स्किन पा सकती हैं।
2 of 7
फॉलो करती हैं सीटीएम रूटीन
- फोटो : instagram
फॉलो करती हैं सीटीएम रूटीन
आजकल के प्रदूषण भरे माहौल में सीटीएम रूटीन फॉलो करना काफी अहम है। इसी के चलते सारा भी कभी सीटीएम फॉलो करना नहीं भूलतीं। सीटीएम स्किन केयर में सबसे पहले क्लींजिंग, फिर टोनिंग और चेहरे को मॉइश्चराइज किया जाता है। वो दिन में सबसे पहले उठकर सीटीएम रूटीन फॉलो करती हैं, ताकि दिन भर उनकी त्वचा खिली-खिली दिखे।
3 of 7
सनस्क्रीन कभी नहीं भूलतीं
- फोटो : instagram
सनस्क्रीन कभी नहीं भूलतीं
सारा की दमकती त्वचा का ये राज सबसे अहम है। वो चाहे घर से बाहर रहें या फिर घर में, लेकिन वो कभी सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं भूलती हैं। वो हर तीन से चार घंटे में त्वचा पर सनस्क्रीन लगाती हैं, जिस वजह से उनकी त्वचा धूप की हानिकारक किरणों से बची रहती है और हमेशा दमकती रहती है।
4 of 7
नाइट स्किन केयर रूटीन भी है अहम
- फोटो : instagram
नाइट स्किन केयर रूटीन भी है अहम
दिन के साथ-साथ रात में भी सारा सीटीएम रूल फॉलो करती हैं। इसके जरिये वो अपनी त्वचा की डीप क्लीनिंग करती हैं, ताकि उनकी त्वचा अंदर तक सही से साफ हो जाए। यदि रात में सीटीम रूल फॉलो किया जाए तो इसका अच्छा असर देखने को मिलता है। इसलिए हर किसी को रात में तो जरूर ही ये रूल फॉलो करना चाहिए।
5 of 7
मिनिमल मेकअप है पसंद
- फोटो : instagram
मिनिमल मेकअप है पसंद
सारा को जब भी किसी इवेंट में देखा जाता है, तो उन्होंने मेकअप काफी मिनिमल ही किया हुआ होता है। इसकी एक वजह ये है कि उनका मानना है कि यदि चेहरे पर ज्यादा लेयर वाला मेकअप इस्तेमाल किया जाएगा तो त्वचा से संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इसीलिए वो खुद भी मिनिमल मेकअप ही पसंद करती हैं।