Right Way To Apply Hair Serum: काले-घने और मजबूत बाल पाने के लिए महिलाएं अपने बालों का खास ध्यान रखती हैं। वो इसके लिए सैलून जाकर तमाम तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं और साथ ही में कई बार वो बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट में हेयर सीरम काफी अहम है।
वैसे तो हेयर सीरम का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपके बाल शाइन करते हैं और काफी मुलायम हो जाते हैं लेकिन अगर आप गलत तरीके से हेयर सीरम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे हेयर फॉल भी काफी तेजी से होता है। ऐसे में अगर आप भी बालों मे हेयर सीरम का इस्तेमाल करते हैं, तो पहले इसका सही तरीका जान लें। ताकि आपको सीरम की वजह से हेयर फॉल जैसी गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां हम आपको हेयर सीरम इस्तेमाल करने का तही तरीका बताने जा रहे हैं।
2 of 6
ये है बालों में सीरम लगाने का सही तरीका
- फोटो : iStock
सही हो सीरम
अपने बालों के लिए सीरम खरीदते वक्त अपने हेयर टाइप का खास ध्यान रखें। जिस टाइप के आपके बाल हों, उसी के हिसाब से सीरम खरीदें और फिर उसका इस्तेमाल करें। गलत सीरम आपके बालों को डैमेज कर सकता है और हेयर फॉल की समस्या को बढ़ा सकता है।
3 of 6
ये है बालों में सीरम लगाने का सही तरीका
- फोटो : iStock
बाल धोने के बाद करें इस्तेमाल
अगर हेयर सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि पहले अपने बालों को शैंपू की मदद से अच्छी तरह धो लें। जब बाल हल्के गीले रह जाएं और इसमें से पानी टपकना बंद हो जाए तो सीरम का इस्तेमाल करें। हल्के गीले बालों पर सीरम अच्छी तरह से लग जाता है।
4 of 6
ये है बालों में सीरम लगाने का सही तरीका
- फोटो : iStock
मात्रा का ध्यान रखें
सीरम लगाते वक्त हमेशा इसकी मात्रा का ध्यान रखें। अगर ज्यादा मात्रा में सीरम लगाएंगे तो इससे आपके बाल ऑयली दिखेंगे। वहीं कम सीरम लगाने से इसका असर बालों में दिखेगा नहीं।
5 of 6
ये है बालों में सीरम लगाने का सही तरीका
- फोटो : iStock
हथेली में लें
हेयर सीरम कभी भी सीधा बोतल से नहीं लगाना चाहिए। इसके इस्तेमाल के लिए पहले सीरम को हथेली पर निकालें और फिर दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें। ताकि वह समान रूप से फैल सके। अब इसे बालों में लगाएं।