सर्दियों में ज्यादातर लोगों की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। वहीं फटी हुई एड़ियां तो बहुत से लोगों को परेशान करती है। कई बार तो ये इतना फट जाती हैं कि इनसे खून निकलने लगता है। ऐसे में कई बार कोई क्रीम काम नही आती। फटी हुई एड़ियां अगर आपको भी परेशान करती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे जरूर आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें क्या हैं वो नुस्खे।
2 of 4
heels
- फोटो : social media
सर्दियों में एड़ियों के फटने के कई सारे कारण हो सकते हैं। जिनमे पैरों में नमी की कमी होने के साथ ही गर्म पानी में ज्यादा देर तक खड़े रहने की वजह से भी ऐसा होता है। वहीं खुरदुरी जमीन पर बिना चप्पल चलने से और डिहाइड्रेशन की वजह से भी एड़ियों के फटने की शिकायत होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू तरीके काम आ सकते हैं। कुछ लोगों के साथ ये समस्या हर मौसम में होती है तो कुछ केवल सर्दियों में इस समस्या से परेशान रहते हैं।
3 of 4
heels
- फोटो : social media
कुछ महिलाएं रोजाना क्रीम वगैरह पैरों पर लगाती हैं। लेकिन इनका फटी एड़ियों पर कुछ खास असर नहीं दिखता। फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए मोम और सरसों का तेल काफी असरदार तरीका हो सकता है। इसकी मदद से जल्दी से एड़ियों का फटना ठीक हो जाता है।
4 of 4
heels
- फोटो : social media
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको तेल और मोम की जरुरत है। सबसे पहले चार चम्मच तेल लें और दो चम्मच मोम लें। इस पेस्ट को बनने के लिए सरसों के तेल को गर्म करें इस तेल में 2 चम्मच मोम मिला दें। जब मोम अच्छी तरह से घुल जाए, तो इसको ठंडा होने दे। इस मिश्रण में आप कपूर भी मिला सकती हैं। रात को सोने से पहले इस गुनगुने मिश्रण को अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं। रोज रात को अपनी फटी एड़ियों पर इस मिश्रण को लगाएं। कुछ दिनों में आपकी एड़ियां ठीक हो जाएगी।