Aloe Vera Gel Benefits and Uses: त्वचा और बालों की देखभाल और खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स पर काफी पैसा व्यय करते हैं लेकिन घर में रोजमर्रा में उपयोग में आने वाली कुछ चीजें प्राकृतिक रूप से बालों और स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि उसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए।
घरेलू नुस्खा: एलोवेरा की पत्ती से जेल बनाने का सही तरीका नहीं जानते? ये गलती बिल्कुल न करें
Homemade Aloe Vera Gel for Skin and Hair: घर में लगा एलोवेरा का पौधा आपकी ब्यूटी केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन सकता है। इसकी ताजी पत्ती से निकला जेल त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद करता है। हालांकि, एलोवेरा की पत्ती में मौजूद पीला लेटेक्स त्वचा में जलन पैदा कर सकता है, इसलिए जेल बनाते समय आपको कई बातों का ख्याल भी रखना होगा।
ऐसे तैयार करें ताजा एलोवेरा जेल
- सबसे पहले आप एक स्वस्थ और मोटी एलोवेरा पत्ती लें और उसे अच्छी तरह धो लें।
- दोनों किनारों के कांटेदार हिस्से काटकर पत्ती को कुछ देर सीधा रखें, ताकि पीला रस (लेटेक्स) निकल जाए।
- पत्ती को दोबारा धोकर चाकू से ऊपर की हरी परत सावधानी से हटा दें।
- चम्मच की मदद से अंदर का पारदर्शी जेल निकालें।
- जेल को साफ ब्लेंडर में कुछ सेकंड हल्का ब्लेंड कर लें।
- जेल को साफ, सूखे और एयरटाइट कांच के कंटेनर में रखें और रोजाना इसका इस्तेमाल करें।
एलोवेरा जेल के लाभ अनेक
- त्वचा के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो मुंहासे, दाग-धब्बे और सनबर्न को ठीक करने में मदद करता है।
- इसका नियमित सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
- इसके अलावा, एलोवेरा जेल बालों में लगाने से डैंड्रफ खत्म होता है और बाल चमकदार बनते हैं।
- यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और घावों को जल्दी भरने में भी बेहद मददगार है। हालांकि संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले त्वचा को साफ कर लें। थोड़ी मात्रा में जेल लगाकर हल्के हाथों से फैलाएं और अपनी त्वचा की सहनशीलता के अनुसार कुछ समय बाद धो लें। बालों और स्कैल्प पर भी थोड़ी मात्रा लगाई जा सकती है। अगर आप पहली बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर 24 घंटे तक प्रतिक्रिया देखें। जलन, लालिमा या खुजली महसूस हो तो इस्तेमाल बंद कर दें।
घर पर तैयार किया गया ताजा एलोवेरा जेल बिना प्रिजर्वेटिव के जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए इसे साफ-सफाई के साथ बनाकर रेफ्रिजरेटर में रखें और कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें। वहीं समय से पहले भी अगर आपको बदबू, रंग या बनावट में बदलाव दिखे तो जेल फेंक दें। अगर आपका इसका इस्तेमाल करती रहे, तो त्वचा से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।