{"_id":"6055c69d36cb731340404409","slug":"remove-dark-circles-with-almond-oil-effective-on-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों के काले घेरे दूर करने हैं तो बादाम का तेल करेगा मदद, जानें इस्तेमाल का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आंखों के काले घेरे दूर करने हैं तो बादाम का तेल करेगा मदद, जानें इस्तेमाल का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
dark circle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल आंखों के नीचे काले घेरे होना आम समस्या बन गई है। लड़के हो या लड़कियां देर रात तक कम्प्यूटर और मोबाईल पर काम करना और फिर ठीक से ना सोने की वजह से थकान बनीं रहती है। आंखों के नीचे काले घेरे भी कई बार इसी थकान का नतीजा होते हैं। इसीलिए कई बार कहा जाता है कि अगर डार्क सर्कल को दूर करना है तो रोजाना सात से आठ घंटे की नींद बेहद जरूरी है। लेकिन अगर इन जतन के बाद भी डार्क सर्कल कम ना हो रहे हो तो बादाम का तेल इस काम में मदद कर सकता है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैसे तो बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और ई वगैरह होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही त्वचा और सुंदरता के लिए भी बादाम का बेझिझक इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि बादाम का तेल बालों के साथ ही सुंदरता को निखारने के लिए किया जाता है। अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल परेशान कर रहा है तो रोजाना आंखों के नीचे बादाम के तेल की मालिश करें। इससे जरूर फायदा होगा।
3 of 4
eyes
- फोटो : pixa
इसके साथ ही अगर इस असर को और भी ज्यादा तेजी से चाहते हैं तो बादाम के तेल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। फिर इस तेल से हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना दो से तीन बार किए मसाज का नतीजा होता है कि डार्क सर्कल कम होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
eyes
इसके साथ ही रोजाना रात को सोने से पहले आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। अगर आंखों में जलन महसूस हो तो एक मिनट बर्फ से सिंकाई करें। फिर कुछ मिनट रुकने के बाद दो बूंद बादाम तेल को हाथों की पहली दो उंगलियों पर लेकर दोनों हाथों की दो-दो उंगलियों से हल्के-हल्के आंखों से सर्कुलर मोशन में आंखों पर मसाज करें। सिर्फ 2 से 3 मिनट मसाज करने के बाद आंखों को ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर पानी से आंखों को धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।