Skin Care Tips: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन कई बार केमिकल युक्त गुलाल और रंगों के कारण त्वचा पर जलन, खुजली या रैशेज की समस्या हो सकती है। अक्सर लोगों को लगता है कि होली के पक्के रंग ही चेहरे को डैमेज करते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
Skin Care Tips: गुलाल लगाने के बाद चेहरे पर हो रही है जलन तो क्या करें ? इन उपायों से मिलेगी तुरंत राहत
यदि गुलाल लगाने के बाद आपके चेहरे पर जलन हो रही है तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं।
ठंडे पानी से धोएं
यदि गुलाल लगाने से भी चेहरे पर जलन पड़ रही है तो बिना सोचे सबसे पहले प्रभावित हिस्से को साफ और ठंडे पानी से धोएं। इससे रंग हटने में आसानी होगी और जलन कम होगी। चेहरा धोने के दौरान कभी भी चेहरे को जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे स्किन और ज्यादा इरिटेट हो सकती है।
एलोवेरा जेल लगाएं
यदि आपके पास एलोवेरा जेल रखा है तो इसका इस्तेमाल आपको तत्काल राहत प्रदान कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आपको जलन, लालिमा और खुजली से तत्काल राहत मिलेगी। इस्तेमाल के लिए जलन से प्रभावित हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
दही या दूध का इस्तेमाल करें
यदि आपकी रसोई में दही और कच्चा दूध रखा है तो दोनों ही त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। इसके लिए चेहरे पर दही या ठंडे दूध को कॉटन में भिगोकर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे भी तत्काल प्रभाव से जलन, खुजली और सूखापन कम होगा।
गुलाब जल एक नेचुरल स्किन टोनर है, जो जलन और सूजन को कम करता है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर गुलाल लगाने से जलन हो रही है तो कॉटन पैड में गुलाब जल लेकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं, इससे ठंडक मिलेगी और स्किन रिफ्रेश फील करेगी।