कद्दू के पांच घरलू नुस्खे हैं असरदार, त्वचा से लेकर बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
क्या कद्दू का तेल नारियल तेल की जगह लेने वाला है? ऐसा हो सकता है क्योंकि यह नारियल के तेल के समान प्रभावी है। यह विटामिन ए, के और ई से समृद्ध है, और पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम जैसे कुछ महत्वपूर्ण खनिज और आवश्यक फैटी एसिड भी हैं, जो हमारे बालों को मजबूत बनाते हैं और बढ़ने में मदद करते हैं।
विटामिन ए, सी और ई कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर हमारी त्वचा की सुंदरता को बरकरार रखते हैं। साथ ही, झुर्रियों और अन्य नुकसानों से बचाते हैं जो हमारे फ्री रेडिकल्स के संपर्क में आने के कारण होते हैं।
कद्दू में मौजूद जिंक और विटामिन ई त्वचा की हीलिंग प्रक्रिया को बढ़ाते हैं, मुंहासों से लड़ते हैं, दाग को हल्का करते हैं और त्वचा को नवीनीकृत करते हैं। बीटा-कैरोटीन का उच्च स्तर बैक्टीरिया के खिलाफ काम करता है और इसके कारण होने वाली सूजन को भी कम करता है।
अगर आपके बाल ड्राई और घुंघराले हैं तो घबराएं नहीं! आपको केवल कद्दू का उपयोग करके एक साधारण कंडीशनर बनाने की आवश्यकता है और आप ड्राई बालों से छुटकारा पा लेंगे। पके कद्दू (2 कप) को (1 बड़ा चम्मच) नारियल तेल, ( 1 बड़ा चम्मच) शहद और (1 बड़ा चम्मच) दही के साथ मिलाएं। मिक्स करें और ब्लेंडर में इन सभी सामग्रियों से एक प्यूरी बनाएं। प्लास्टिक शावर कैप पहनने के बाद अपने शैंपू किए हुए बालों पर पेस्ट लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट के लिए अपने बालों पर छोड़ दें। बाद में, आप अच्छी तरह धुल लें।