फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Potato For Skin: चेहरे को गोरा बनाता है आलू ? जानें इस बात में कितनी है सच्चाई

Thu, 06 Feb 2025 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 06 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

अक्सर आपने चेहरा चमकाने वाले घरेलू नुस्खों में आलू का जिक्र सुना होगा। ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि क्या सच में आलू के इस्तेमाल से चेहरे का रंग गोरा होता है या नहीं। 

विज्ञापन
Potato benefits For Skin in hindi kya aloo lagane se chehra gora hota hai
चेहरे को गोरा बनाता है आलू ? जानें इस बात में कितनी है सच्चाई - फोटो : अमर उजाला

Potato For Skin: आज के समय में लोग सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दिखने वाली वाली बातों पर खूब भरोसा कर लेते हैं। जब स्किन केयर करना हो, तब भी लोग यूट्यूब का सहारा लेते हैं। ट्रेंड की बात करें तो आजकल स्किन केयर में आलू का इस्तेमाल काफी किया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आलू के इस्तेमाल से आपका रंग गोरा हो सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं।



दरअसल, स्किन केयर में कच्चे आलू का इस्तेमाल उसका रस निकालकर किया जाता है। आलू के रस में पाए जाने वाले तत्व चेहरे की कई समस्याओं को दूर करते हैं। ऐसे में आज हम पहले आपको आलू से चेहरे को मिलने वाले लाभों के बारे में बताएंगे और उसके बाद इस बात की सच्चाई बताएंगे कि क्या वाकई आलू रंग गोरा कर सकता है या नहीं ? 

Potato benefits For Skin in hindi kya aloo lagane se chehra gora hota hai
आलू के इस्तेमाल से मिलते हैं ये फायदे - फोटो : Adobe stock

आलू के इस्तेमाल से मिलते हैं ये फायदे

सबसे पहले बात करें कि आलू के इस्तेमाल चेहरे को क्या फायदे मिलते हैं, तो आपको बता दें कि आलू में कैटेचोल एंजाइम और विटामिन C होता है, जो त्वचा को निखारने करने में मदद कर सकता है।

Potato benefits For Skin in hindi kya aloo lagane se chehra gora hota hai
आलू के इस्तेमाल से मिलते हैं ये फायदे - फोटो : Adobe stock

इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो टैनिंग को कम करके स्किन को नेचुरल टोन में लाते हैं। आलू के रस में मौजूद स्टार्च और एंटीऑक्सीडेंट दाग-धब्बे हल्के कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Potato benefits For Skin in hindi kya aloo lagane se chehra gora hota hai
आलू के इस्तेमाल से मिलते हैं ये फायदे - फोटो : Adobe stock

वहीं ये त्वचा में नमी बनाए रखता है और ड्राइनेस दूर करता है। यदि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो आलू के रस के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स को कम कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Potato benefits For Skin in hindi kya aloo lagane se chehra gora hota hai
क्या आलू सच में गोरा बना सकता है? - फोटो : Adobe stock

क्या आलू सच में गोरा बना सकता है?

बहुत से लोगों को लगता है कि आलू के इस्तेमाल से चेहरा गोरा हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आलू सीधे तौर पर त्वचा को गोरा नहीं बनाता, लेकिन ये त्वचा को साफ, दाग-धब्बे मुक्त और ब्राइट जरूर बना सकता है। इसका असर स्थायी नहीं होता, लेकिन इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत निखर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed