आयशा उमर ना सिर्फ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं बल्कि एक अच्छी सिंगर और मॉडल भी हैं। बेहद सुंदर दिखने वाली ये एक्ट्रेस अपनी सुंदरता के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती है। आइए जानते हैं कि आयशा किन चीजों के बल पर इतनी खूबसूरत दिखती हैं।
ये भी पढ़ें- सुबह सात बजे से पहले करें ये सात काम, दिनभर रहेंगे फ्रेश
इस पाकिस्तानी हीरोइन के ब्यूटी सीक्रेट जान, सोच में पड़ जाएंगे आप
बेकिंग सोडा
आयशा चेहरे पर बेकिंग सोडा और गुलाब जल के मिश्रण का इस्तेमाल करती हैं। पिंपल्स से लड़ने के लिए वो इस नुस्खे को आजमाती हैं। इसके अलावा वो ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर उससे दांत भी साफ करती हैं।
इस पाकिस्तानी हीरोइन के ब्यूटी सीक्रेट जान, सोच में पड़ जाएंगे आप
फ्रूट फेस पैक
बेकिंग सोडा के अलावा आयशा फ्रूट फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वो पीच, कीवी, केला, पपीता, शहद का इस्तेमाल करती हैं। कभी-कभी वो एवोकाडो का इस्तेमाल भी करती हैं। उनका मानना है कि इससे झुर्रियों से निजात मिलती है। इसके अलावा आयशा एवोकाडो को बालों पर भी इस्तेमाल करती हैं। इससे बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं।
इस पाकिस्तानी हीरोइन के ब्यूटी सीक्रेट जान, सोच में पड़ जाएंगे आप
नारियल का तेल
बॉडी को मॉश्चराइज रखने के लिए आयशा नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही मेकअप हटाने के लिए भी वो इसी तेल का इस्तेमाल करती हैं।
इस पाकिस्तानी हीरोइन के ब्यूटी सीक्रेट जान, सोच में पड़ जाएंगे आप
जैतून का तेल
होंठ फटने पर आयशा जैतून के तेल का स्क्रब इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। इसके लिए जैतून के तेल में चीनी मिलाकर होंठों पर रगड़ें और थोड़ी देर बाद धो लें। इसके बाद वो होंठों को मॉश्चराइज करने के लिए उस पर जैतून के तेल की ही कुछ बूंदें लगाती हैं।