आज कल लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपने चेहरे और स्किन का खास ख्याल रखते हैं। वह भी सुंदर दिखने के लिए कई सारी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लड़कों की कई बुरी आदतें होती हैं जिनकी वजह से वह पिंपल की समस्या से परेशान रहते हैं। खान-पान की वजह से भी पिंपल की समस्या होती है। लड़के घर से बाहर रहते हैं और प्रदूषण की वजह से पिंपल की समस्या हो सकती है। अगर कोई युवा पिंपल की समस्या से परेशान है, तो वह नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर पिंपल की समस्या से छुटकारा पा सकता है।
Beauty Tips: नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल, निखर जाएगा लड़कों का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको एक नीम फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से कुछ ही दिन में आपको पिंपल निकलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नीम की पत्तियां कई मायनों में बेहद फायदेमंद होती हैं।
जानिए नीम की पत्तियों के फायदे
नीम की पत्तियों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कीजिए जिससे लड़कों के पिंपल की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके आयुर्वेदिक के साथ वैज्ञानिक कारण भी हैं। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी एक्ने एक्टिविटी पाई जाती है जो चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होती है।
नीम की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मिलता है जिससे त्वचा निखरती है और कसाव आता है। पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बताई गई विधि से नीम फेस पैक का इस्तेमाल कर पिंपल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
1 कप नीम की पत्ती और 1 छोटा चम्मच शहद
सबसे पहले नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट में शहद मिलाएं और अच्छे से मिश्रण बना लें। इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें और अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। इस फेसपैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। इसका फायदा आपको खुद देखने को मिलेगा।