{"_id":"687f0ed60a399bcfc300f1cd","slug":"monsoon-tanning-removal-remedies-how-to-remove-tan-naturally-tips-in-hindi-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Tanning Removal: बारिश में भी त्वचा हो रही है काली तो क्या करें ? टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Monsoon Tanning Removal: बारिश में भी त्वचा हो रही है काली तो क्या करें ? टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय
Tue, 22 Jul 2025 10:48 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:48 AM IST
सार
How to Remove Tan Naturally: धूप की वजह से स्किन पर टैनिंग होना बेहद स्वाभाविक है, लेकिन बारिश की वजह से भी स्किन पर टैनिंग होने लगी है। इस टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए हम यहां कुछ घरेलू नुस्खे आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश में भी टैनिंग हो रही है तो क्या करें ? टैनिंग हटाने के घरेलू टिप्स
- फोटो : Adobe stock
How to Remove Tan Naturally: बारिश का मौसम चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों की स्किन पर तमाम तरह की परेशानियां होती हैं। स्किन पर खुजली, जलन से लेकर बालों के झड़ने तक जैसी दिक्कतें लोगों को काफी परेशान करती हैं। इस मौसम में एक और दिक्कत है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है और ये दिक्कत है स्किन पर टैनिंग होना।
पहला नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा
अगर बात करें पहले नुस्खे की तो इसे आजमाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी, कुछ बूंदें नींबू का रस की जरूरत पड़ेगी।
अगर बात करें पहले नुस्खे की तो इसे आजमाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी, कुछ बूंदें नींबू का रस की जरूरत पड़ेगी।
विधि
- फोटो : freepik
विधि
इस नुस्खे को आजमाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाना है। जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने हाथों के साथ-साथ उस त्वचा पर अप्लाई करें, जहां की स्किन पर टैनिंग हुई हो। अब 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। इस पैक को इस्तेमाल करने से मृत त्वचा हटती है, जिससे त्वचा में निखार आता है।

दूसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
बात करें दूसरे नुस्खे की तो इसको ट्राई करने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आलू की जरूरत पड़ेगी।
बात करें दूसरे नुस्खे की तो इसको ट्राई करने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आलू की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सबसे पहले आलू का रस निकालना पड़ेगा। कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। आलू में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा का रंग साफ करते हैं।