फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Skincare Tips: नमी की वजह से हो रहे हैं त्वचा पर रैशेज ? ये घरेलू उपाये दिलाएंगे तुरंत राहत

Thu, 21 Aug 2025 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 21 Aug 2025 09:42 AM IST
सार

Monsoon Skincare Tips:  यदि बारिश में होने वाली नमी की वजह से आपकी स्किन पर भी रैशेज हो रहे हैं, तो यहां दिए गए घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख लें। 

विज्ञापन
Monsoon Skincare Tips How to Treat Heat Rash Caused by Humidity Skin Rashes se Bachne ke Gharelu Upay
स्किन पर नमी की वजह से हो रहे हैं रैशेज तो क्या करें ? - फोटो : Adobe stock

Monsoon Skincare Tips: बारिश के मौसम में जिस तरह से दीवारों और कपड़ों पर नमी का प्रभाव आ जाता है, ठीक उसी तरह से स्किन पर भी नमी काफी प्रभाव डालती है। बहुत से लोग इस मौसम में स्किन पर खुलजी, चकत्ते और रैशेज से तंग आ जाते हैं।



वैसे तो बाजार में इन परेशानियों को दूर करने की काफी दवाईयां आती हैं, लेकिन हर समय आपके पास दवा उप्लब्ध हो। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आपकी स्किन पर आए रैशेज से छुटकारा दिला सकते हैं। इन नुस्खों को आजमाना काफी आसान है। तो आइए आपको भी इन नुस्खों के बारे में बताते हैं। 

Monsoon Skincare Tips How to Treat Heat Rash Caused by Humidity Skin Rashes se Bachne ke Gharelu Upay
एलोवेरा जेल आएगा काम - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल आएगा काम

यदि नमी की कमी से आपकी स्किन पर रैशेज हो रहे है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इस दौरान कोशिश करें कि ये एलोवेरा जेल फ्रेश हो। बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल में कई प्रकार के केमिकल भी मिले हो सकते हैं। अगर ताजा एलोवेरा जेल इस्तेमाल करेंगे तो ये तत्काल राहत पहुंचाएगा और किसी तरह के साइड इफेक्ट का भी खतरा नहीं रहेगा। 

 
Monsoon Skincare Tips How to Treat Heat Rash Caused by Humidity Skin Rashes se Bachne ke Gharelu Upay
नीम का पेस्ट - फोटो : freepik
नीम का पेस्ट

यदि स्किन पर रैशेज ज्यादा हो रहे हैं, यानी कि लाल चकत्ते और दाने हो रहे हैं तो नीम के पेस्ट का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि नीम एंटीसेप्टिक होता है, फंगल इंफेक्शन कम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को रैशेज से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इससे तत्काल आपको जलने से राहत मिलेगी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Skincare Tips How to Treat Heat Rash Caused by Humidity Skin Rashes se Bachne ke Gharelu Upay
मुल्तानी मिट्टी का लेप - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी का लेप

यदि आपके पास मुल्तानी मिट्टी रखी है, तो उसके इस्तेमाल से भी आप रैशेज से राहत पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको खुजली और जलन से राहत मिलती है। ये त्वचा पर आने वाले पसीने को भी रोकता है। जिस कारण रैशेज पर पसीना आने से बच जाता है और जलन होने से आप बच सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Monsoon Skincare Tips How to Treat Heat Rash Caused by Humidity Skin Rashes se Bachne ke Gharelu Upay
नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल

स्किन पर आए रैशेज से अगर आप आसानी से राहत पाना चाहते हैं तो नारियल का तेल इस्तेमाल करें। ये हर भारतीय घर में बेहद आसानी से मिल जाता है। इसको बस रुई की मदद से रैशेज से प्रभावित स्किन पर लगाएं। ये फंगल रैश में भी राहत देता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed