मानसून की नमी बालों पर भी असर करती है। बारिश में बाल पसीने और चिपचिपाहट से टूटने और झडने लगते है। जिसकी वजह से बालों का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बालों की अच्छी तरह से देखभाल की जाए। बालों में तेल से लेकर शैंपू तक का सही समय पता होना चाहिए। जिससे कि स्कैल्प पर जमा गंदगी को साफ किया जा सके। क्योंकि बालों पर जमी गंदगी की वजह से बाल और ज्यादा टूटने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि बालों को टूटने से बचाने के लिए कुछ नुस्खों को अपनाया जाए।
2 of 6
hair fall
- फोटो : iStock
बालों को झड़ने से रोकने और नए बाल उगाने में कलौंजी के बीज काफी मदद करते हैं। इनकी मदद से ना केवल बालों को पोषण मिलता है बल्कि ये बालों की ड्राईनेस को भी दूर करते हैं। जिसकी वजह से बाल सॉफ्ट और सिल्की दिखने लगते हैं। कलौंजी के तेल को बालों में लगाने से काफी सारे फायदे पहुंचते हैं। अगर समय से पहले ही बालों के सफेद होने की समस्या आपको परेशान कर रही है तो कलौंजी के तेल को जरूर लगाएं। ये स्कैल्प को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
3 of 6
hair fall
- फोटो : iStock
जिसकी वजह से बारिश में होने वाले फंगल इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। अगर आप बालों में कलौंजी के तेल को लगाने की सोच रही हैं। तो चलिए जानें कैसे इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल।
4 of 6
कलौंजी
- फोटो : Social media
सबसे पहले कलौंजी के बीज और नारियल के तेल की समान मात्रा को लें। जैसे कि अगर आपने दो चम्मच कलौंजी के बीज लिए हैं तो साथ में दो चम्मच नारियल का तेल लें। इन दोनों को मिक्स कर लें। आप इसकी मात्रा को अपने बालों की लंबाई और जरूरत के हिसाब से कम ज्यादा कर सकती हैं। बाउल में लेकर नारियल के तेल और कलौंजी के बीज को गर्म करें।
5 of 6
कलौंजी
- फोटो : Social media
जब ये गर्म हो जाए तो इसे थोड़ा सा ठंडा कर लें। जिससे कि हाथों से आसानी से इसे लगाया जा सके। अब सारे बालों को अलग सेक्शन में डिवाइड कर स्कैल्प पर लगा लें। और करीब तीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में दो से तीन दिन इसे लगाने से बाल फ्रिज फ्री और स्मूद हो जाएंगे।