फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: पार्लर जाने की क्या जरूरत जब घर में ही इन चीजों से मिल जाएगी निखरी त्वचा

Sat, 09 Jul 2022 03:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 Jul 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
natural skin care ingredients at home for glowing skin
skin - फोटो : istock

चमकदार और एक्ने फ्री त्वचा हर किसी को पसंद आती है। फिर वो चाहे लड़कियां हो या फिर लड़के। अक्सर लोग अपने स्किन को ग्लोइंग और क्लीन करने के लिए पार्लर जाते हैं। जहां महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप चेहरे पर निखार चाहती हैं। तो घर में कुछ नुस्खों की मदद से त्वचा को साफ-सुथरा और चमकदार बनाया जा सकता है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो चीजें।

natural skin care ingredients at home for glowing skin
दही - फोटो : iStock
क्लींजर

चेहरे को क्लीन करने के लिए किसी भी तरह के क्लींजर के इस्तेमाल से बेहतर है कि घर में रखी दही को प्रयोग करें। दही अगर खट्टी हो गई है तो ये बढ़िया क्लींजर का काम करती है। दही में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं जब ये खट्टी हो जाती है। तो अच्छे से स्किन को एक्सफोलिएट करती है। 

natural skin care ingredients at home for glowing skin
cleanser
इसका क्लींजर बनाने के लिए जरूरत होगी दही या फिर छाछ की। दही का पानी भी आप इस्तेमाल में ला सकती हैं। दही के पानी को एक चम्मच नींबू के रस और गुलाब जल में मिला लें। फिर इसमे कॉटन बॉल्स को डुबोकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें। फिर धो लें। रोजाना इस क्लींजर का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। चेहरे पर नेचुरल ग्लो के साथ ही दाग-धब्बे से भी छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
natural skin care ingredients at home for glowing skin
face - फोटो : social media

क्लींजर के साथ ही घर में नेचुरल चीजों के साथ स्क्रब भी किया जा सकता है। स्क्रब करने के लिए भी पार्लर जाने या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नही है। एक चम्मच ओट्स पाउडर के साथ दही को मिला लें। साथ में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाकर पेस्ट बना लें। 

विज्ञापन
natural skin care ingredients at home for glowing skin
फेस

अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये पेस्ट हल्का सा सूखने लगे तो सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों और उंगलियों की सहायता से मसाज करें। इस तरह से चेहरे पर रक्त का संचार बढ़ने से कांति आएगी और नेचुरल स्क्रब से ग्लोइंग स्किन मिलेगी। चेहरे पर मसाज करने के बाद साधारण पानी से चेहरे को साफ कर लें। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए सप्ताह में दो से तीन दिन ये काम करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed