Monsoon Hair Care Tips: बारिश में भीग जाएं बाल तो करें ये काम, मानसून में जुल्फों का रखें थोड़ा ज्यादा ध्यान
बारिश में भीग जाएं बाल तब,
शैंपू के बाद हवा में बाल सुखाएं
बारिश में बाल गीले हो जाएं तो उन्हें घर आकर शैंपू से साफ करके हवा में सुखाएं, उसके बाद कंघी करें। चूंकि बरसात के दिनों में बाल नाजुक रहते हैं, इसलिए अपने कंघी को भी हो सके तो बदलें। चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें, जिससे बाल कम उलझें। किसी के साथ कंघी शेयर न करें। इससे भी इंफेक्शन बढ़ता है। वैसे भी बरसात के दिनों में फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें, जैसे कि आंवला, मेथी, एलोवेरा आदि।
ऑयल मसाज और हेयर मास्क
हफ्ते में एक बार बालों में हल्के हाथों से नारियल तेल से मसाज जरूर करें। इसके एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इंफेक्शन रोकने में मदद करते हैं, साथ ही बालों में रक्त संचार बढ़ता है। बरसात के दिनों में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। जो महिलाएं बालों को कलर करती हैं, उनके बाल चमक खो देते हैं। इससे बचने के लिए बालों में अच्छा हेयर मास्क लगाएं। अगर पार्लर नहीं जा सकतीं तो घर में ही दही और एवोकैडो से बना हेयर मास्क लगा सकती हैं।
स्टाइलिंग से बचें
इन दोनों अपने बालों की हैवी स्टाइलिंग कराने से बचें, क्योंकि इनमें भारी केमिकल वाली क्रीम और जैल आदि का इस्तेमाल होता है, जो आपके बालों को खराब कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सके, प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करें और अपने बालों को आराम करने का मौका दें।
बालों की कंडीशनिंग भी जरूरी
बेजान और उलझे बालों से बचने के लिए हफ्ते में दो बार कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बाल मुलायम और चमकदार बने रहते हैं । नारियल तेल भी एक अच्छे कंडीशनर का काम करता है।