Makeup Buying Tips: सदियों से चेहरे की खूबसूरती निखारने और त्वचा की कमियों को छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप करने से लोगों में आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है। मेकअप कला का ऐसा रूप है जो लोगों को अपना व्यक्तित्व निखारने का मौका देता है।
एक समय था जब लोग शादी, पार्टी और अन्य खास मौकों पर अधिक खूबसूरत और प्रभावशाली दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं, लेकिन अब समय बदल गया है। अब रोजाना में भी मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है।
वैसे तो मेकअप खूबसूरती बढ़ाने में मददगार होता है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सही से न किया जाए तो ये चेहरा खराब कर सकता है। ऐसे में अगर आप पहली बार मेकअप खरीदने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यहां हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको पहली बार मेकअप खरीदते वक्त रखना है।
2 of 6
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
स्किन टाइप का रखें ध्यान
अगर आपकी स्किन ऑयली स्किन है तो ऑयल-फ्री और मैट फिनिश वाले उत्पाद चुनें। ड्राई स्किन वाले हाइड्रेटिंग और क्रीमी फॉर्मूला वाले उत्पाद बेहतर होंगे। संवेदनशील त्वचा वाले लोग फ्रेगरेंस-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक प्रोडक्ट्स चुनें।
3 of 6
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
सही शेड का चयन
हमेशा अपनी स्किन टोन से मेल खाते हुए शेड चुनें। जैसे कि वैसे तो लिपस्टिक के न्यूड, पिंक और ब्राउन शेड्स सभी स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं, लेकिन फिर भी खरीदने से पहले एक बार स्किन पर इसे टेस्ट अवश्य कर लें।
4 of 6
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
ब्रांड हो सही
हमेशा अच्छे और विश्वसनीय ब्रांड से ही मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदें। सस्ते उत्पाद आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खरीदने से पहले प्रोडक्ट का ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग्स अवश्य चेक करें।
5 of 6
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
प्रोडक्ट को बनाने की सामग्री का रखें ध्यान
मेकअप प्रोडक्ट खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इनमें हानिकारक केमिकल्स (जैसे पैराबेन्स, सल्फेट्स) नहीं हों। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो प्राकृतिक उत्पादों की ओर रुख करें।