फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्किन को रखना है जवां तो घर की बालकनी में लगाएं ये पौधे, नहीं पड़ेगी केमिकल वाले प्रोडक्ट की जरूरत

Tue, 15 Dec 2020 09:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Dec 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
make balcony garden with these amazing plant beneficial for skin
plants

खूबसूरत और बेदाग स्किन हर किसी की चाहत होती है, फिर वो चाहे लड़की हो या लड़का। त्वचा की देखभाल के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट बाजार से खरीद कर लाते हैं। जिन्हें लगाने त्वचा पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता उल्टे कई बार इनका नुकसान भी त्वचा पर दिखने लगता है। लेकिन कई सारे ऐसे घरेलू पौधे हैं जिनकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन मिनटों में पा सकती हैं। ये त्वचा और अच्छा बनाने के साथ ही कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएंगे। इन पौधों को घर में ही आप लगाकर इनका फायदा उठा सकती हैं। तो चलिए जानें वो कौन से पौधे हैं जो आप घर की बालकनी में लगा सकती हैं।

make balcony garden with these amazing plant beneficial for skin
नीम के फायदे - फोटो : iStock
नीम हैं मुहांसों पर असरदार

किसी भी गमले में आप नीम के पौधे को घर पर लगा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि ये बढ़ने ना पाए। छोटे बोनसाई लुक में इसे घऱ पर सजा सकते हैं। ये त्वचा को कील-मुहांसों और एक्ने से बचाने में मदद करते हैं। नीम की पत्तियों को त्वचा पर लगाने के लिए इसे पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। ये चेहरे पर चमक लाने के साथ ही फोड़े-फुंसियों को भी ठीक करता है। 

make balcony garden with these amazing plant beneficial for skin
तुलसी का पौधा - फोटो : Pixabay
तुलसी हैं झाईंयों पर असरदार

तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व है। ऐसे में कई सारे घरों में तुलसी का पौधा पूजा के लिए होता ही है। पूजा-पाठ के साथ ही तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। साथ ही तुलसी में एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है। तुलसी को प्रयोग करने के लिए पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखा लें। जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को धो दें। तुलसी के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से झाईयां और एक्ने दूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
make balcony garden with these amazing plant beneficial for skin
aloevera
ऐलोवेरा जेल

ऐलोवरा को स्किन पर लगाने के ढेरों फायदे हैं। यहां तक कि त्वचा पर किसी भी चीज को लगाने से अच्छा है कि घर में एक ऐलोवेरा का पौधा लगा लें। और इसकी पत्तियों के गूदे को निकालकर चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा के दाग-धब्बे, ड्राईनेस, डलनेस और तमाम समस्याओं को दूर कर उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
make balcony garden with these amazing plant beneficial for skin
mint
पुदीना है असरदार

मिंट एक्स्ट्रैक्ट को तो अक्सर ही आपने कई ब्यूटी प्रोडक्ट में डले देखा होगा। तो क्यों ना इस पौधे को घर की बालकनी में ही लगा लें। ये कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। बस इसे लगाने के लिए किसी दूसरी चीज की जरूरत नहीं पड़ती। पुदीने की पत्तियों की पीसकर चेहरे पर पेस्ट लगा लें। जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed