फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की पूजा में ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं सादगी भरा अंदाज

Wed, 26 Feb 2025 07:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 07:59 AM IST
सार

यदि आप महाशिवरात्रि की पूजा में अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो हमारे बताए गए आउटफिट्स पहनें, ताकि आपका अंदाज प्यारा दिखे। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Simple Outfit Ideas for Ladies Wear These Trendy Traditional Dress for Shiv Puja
महाशिवरात्रि की पूजा में ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं सादगी भरा अंदाज - फोटो : instagram
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार इस बार 26 फरवरी यानी कि बुधवार के दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। लोग इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर जाते हैं। बहुत से लोग अपने घरों में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराते हैं। इस पूजा के दौरान सही कपड़े पहनना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि के दिन कैसे कपड़े पहनने चाहिए।


दरअसल, रुद्राभिषेक की पूजा काफी लंबी चलती है, वहीं मंदिरों में भी लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। ऐसे में यदि आप सही कपड़े नहीं पहनेंगी तो उलझन में पड़ सकती हैं, क्योंकि गर्मी का मौसम भी शुरू हो गया है। इसी के चलते आपको सही कपड़े पहनना जरूरी है। 
Mahashivratri 2025 Simple Outfit Ideas for Ladies Wear These Trendy Traditional Dress for Shiv Puja
पीली साड़ी - फोटो : instagram

पीली साड़ी

पीला रंग पूजा के समय पहनने के लिए काफी अहम माना जाता है। इसलिए आप चाहें तो महाशिवरात्रि की पूजा में ऐसी ही पीले रंग की साड़ी पहनें। इसके साथ बालों में जूड़ा बनाएं और मेकअप को हल्का ही रखें। मेकअप डार्क रखेंगी तो आपको परेशानी हो सकती है। पीली साड़ी पहनते समय ध्यान रखें, कि ये ज्यादा हैवी नहीं होनी चाहिए। 

Mahashivratri 2025 Simple Outfit Ideas for Ladies Wear These Trendy Traditional Dress for Shiv Puja
हरा सूट - फोटो : instagram

हरा सूट

हरा रंग भगवान शिव को काफी प्रिय है। इसलिए आप महाशिवरात्रि के दिन हरे रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। इस तरह का सूट आपको सादगी भरा लुक देने में मदद करेगा। इसके साथ कानों में ईयररिंग्स भी पहनें। बस ध्यान रखें कि ये ईयररिंग्स ज्यादा हैवी नहीं होने चाहिए, वरना ये आपको परेशान कर सकते हैं। 

Mahashivratri 2025 Mehndi Idea: इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Simple Outfit Ideas for Ladies Wear These Trendy Traditional Dress for Shiv Puja
अंगरखा सूट - फोटो : instagram

अंगरखा सूट

यदि कुछ अलग सा पहनने का मन है तो इस तरह का हरा अंगरखा सूट पहनें। अंगरखा सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसके साथ दुपट्टा अवश्य कैरी करें। दुपट्टा उस वक्त आपके काम आएगा, जब पूजा करेंगी, क्योंकि पूजा के समय सिर पर दुपट्टा रखना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Simple Outfit Ideas for Ladies Wear These Trendy Traditional Dress for Shiv Puja
शरारा-कुर्ता - फोटो : instagram

शरारा-सेट

यदि आप कुछ ऐसा कैरी करने का सोच रही हैं जो आरामदायक हो तो शरारा-कुर्ता एक परफेक्ट विकल्प है। इस तरह से शरारा सेट के साथ बालों को हल्का कर्ल करते हुए खुला रखें। चाहें तो गले में हल्का सा पैंडेंट पहन लें, जिससे आपका गला खाली न दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed