फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेट नाइट पार्टी की थकान अब नहीं दिखेगी चेहरे पर, अपनाएं ये तरीके

Thu, 11 May 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 11 May 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Late night party fatigue will be no longer seen on face,try these methods
लेट नाइट पार्टीज
हम सब कभी ना कभी लेट नाइट पार्टीज का हिस्सा रहे होंगे। ऐसी पार्टीज को हम हमेशा एन्जॉय तो करना चाहते हैं लेकिन दूसरे दिन वर्किंग डे का होना हमारे क्रेज को कम कर देता है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ ज्यादा होता है जो वर्किंग होते हैं।


लेट नाइट पार्टीज की वजह से दूसरे दिन हमारे चेहरे पर डलनेस और आलस्‍य दिखाई देता है। जिसे हम अक्सर अवॉइड करना चाहते हैं। ऐसे में आप इन टिप्‍स को फॉलो करते हुए अपनी पार्टी और स्‍कीन का चार्म बनाए रख सकते हैं। 
 
Late night party fatigue will be no longer seen on face,try these methods
मेकअप उतारे
पार्टी से आते ही सबसे पहले हमें चेहरे से मेकअप को उतारना चाहिए। इससे आपके चेहरे के छिद्र बंद नहीं होंगे और चेहरे पर नमी भी बनी रहेगी।
Late night party fatigue will be no longer seen on face,try these methods
त्‍वचा को स्‍क्रब करना
चेहरे से पार्टी मेकअप उतारने के बाद आप अपनी स्‍कीन को स्‍क्रब कर साफ कर लें। स्‍क्रब करने के लिए दानेदार स्क्रब का ही इस्तेमाल करें। स्‍क्रबिंग करने से चेहरा एकदम से साफ हो जाता है। साथ ही चेहरे से गंदगी, तेल और पसीना भी निकल जाता है। चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए आप अपने घर पर भी ब्राउन शुगर और शहद मिला कर चेहरे की स्‍क्रबिंग कर सकती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Late night party fatigue will be no longer seen on face,try these methods
आइस मसाज
लेट नाइट पार्टी का चेहरे से इफेक्‍ट हटाने के लिए आप अपने चेहरे को आइस मसाज दे सकती हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर एक नई दमक आने के साथ-साथ कील-मुहांसे भी गायब हो जाएंगे। साथ ही त्‍वचा को नमी प्रदान करने वाले कई तेलों का भी इस्तेमान किया जा सकता है।

लेट नाइट पार्टी के साइडइफेक्‍ट को अपने चेहरे से दूर करने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे सोने से पहले अपनी कलाई पर लगा ले। ऐसा करने से आपको ताजगी का अनुभव होगा और मेकअप से होने वाली एलर्जी का खतरा भी कम हो जाएगा। आप चाहें तो जैतून ऑयल को अपने मेकअप रिमवूर के साथ मिक्‍स करके भी लगा सकती हैं।
 
विज्ञापन
Late night party fatigue will be no longer seen on face,try these methods
आईड्रॉप
आमतौर पर आप अपनी नींद पूरी कर लेती हैं लेकिन लेट नाइट पार्टी के दिन ऐसा होना संभंव नही होता। नींद न पूरी होने की वज‍ह से अक्सर आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से सुबह चेहरा फूला हुआ सा लगता है। ऐसे में आपको रात में ही अपनी आंखों में आईड्रॉप डालकर सोना चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed