फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भिंडी की मदद से दिखेगी 10 साल जवां त्वचा, फेसमास्क बनाने का ये है तरीका

Thu, 01 Oct 2020 10:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Oct 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
lady finger can give you flawless glowing younger skin in few days
lady finger

भिंडी की सब्जी वैसे तो बहुत कम लोगों को पसंद होती है, कारण है इसका चिपचिपा पदार्थ। लेकिन यहीं चिपचिपा पदार्थ चेहरे की त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नही है। भिंडी से बने फेस मास्क को चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसावट आती है। जिससे स्किन दस साल तक जवां नजर आती है। तो चलिए जानें भिंडी की मदद से कैसे बनाएं फेस पैक।

lady finger can give you flawless glowing younger skin in few days
beauty tips

भिंडी में कई सारे मिनरल्स होते हैं जो काफी फायदेमंद होते है। सेहत के लिहाज से भिंडी खाना लाभकारी है। डायबिटीज के मरीजों को भिंडी काफी फायदा पहुंचाती है। वहीं त्वचा के लिए भी ये वरदान है। चेहरे की टैनिंग और कालेपन के साथ दाग-धब्बे मिटाने के लिए भी भिंडी की मदद ली जा सकती है।

lady finger can give you flawless glowing younger skin in few days
beauty

मुंहासे, ड्राई स्किन, त्वचा संबंधी कई संक्रमण भिंडी के इस अनोखे मास्क की मदद से खत्म हो जाते हैं। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि भिंडी बहुत अच्छा स्किन मॉइस्चराइजर भी है। इसकी मदद से आप अपने चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियों को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lady finger can give you flawless glowing younger skin in few days
beauty

भिंडी के इस मास्क को बनाने के लिए भिंडी को सबसे पहले ब्लेंडर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मास्क की तरह 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपनेचेहरे को साफ पानी से धो लें। भिंडी के मास्क को चेहरे पर लगाने से थोड़े ही दिनों में इसका असर दिखने लगता है। इसके आलावा भिंडी का इस्तेमाल पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

विज्ञापन
lady finger can give you flawless glowing younger skin in few days
beauty

पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए एक बाउल में पानी को उबाल लें। उबलते हुए पानी में 2 भिंडी के साथ आधा चम्मच जीरा भी डालें। थोड़ी देर उबालने के बाद इस पानी को छान लें। इस पानी को अपने चेहरे के साथ हाथों-पैरों और पूरी बॉडी पर क्रीम की तरह लगाकर एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद खीरे के रस को अपने पूरे चेहरे पर 5 मिनट तक लगाकर रखें। 5 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed