हर घर में शादी से पहले हल्दी की रस्म निभाई जाती है। हल्दी की रस्म के बिना शादी को अधूरा बताया जाता है। यह परंपरा हमारे देश में सदियों पुरानी है लेकिन बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें इसके बारे में पता होगा कि हल्दी का क्या महत्व होता है। अगर आपको भी नहीं पता तो हम आपको बताते हैं.
जानें शादी से पहले क्यों लगाई जाती है दुल्हा-दुल्हन को हल्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने जमाने में जब पार्लर नहीं हुआ करता था, तब गांव के लोग दुल्हा-दुल्हन को खूबसूरत दिखाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करते थे। दरअसल, हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन ग्लोइंग और क्लियर बना देता है। दुल्हा-दुल्हन स्पेशल दिखे इसलिए हल्दी को लगाया जाता है। हल्दी को चेहरे के साथ हाथ पैर पर भी लगाया जाता है। ऐसा करने से पूरा शरीर खूबसूरत लगने लगता है।
हल्दी लगाने के कई औषधि गुण है। हल्दी को इसलिए शादी से पहले लगाया जाता है कि दुल्हा-दुल्हन के चेहरे पर कोई दाग-धब्बा हो तो शादी से पहले खत्म हो जाए और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आ जाए। साथ ही कपल को चोट या बीमारी से बचाने का काम करता है।
हल्दी लगाने से आपके शरीर की डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और आपकी पूरी स्किन फिर से तरोताजा हो जाती है। हल्दी में एक्सफोलिएटिंग होता है जो आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देता है। आप चाहे तो घर पर इसका इस्तेमाल बेसन और मलाई के साथ मिलाकर भी लगा सकती हैं। इससे आपके स्किन को बहुत फायदा होगा।