चारकोल यानी कोयला जो दिखने में तो काला होता है, लेकिन आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारने में अहम भूमिका निभाता है। हमारे समाज में इसका इस्तेमाल करीब पुराने जमाने से किया जा रहा है। लोग इसे घाव को ठीक करने के लिए इस्तेमाल करते थे। जबकि जापान में लोग इसका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक लंबे वक्त से करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे काला कोयला आपकी त्वचा को
2 of 5
charcoal
- फोटो : social media
दरअसल, चारकोल दो तरह का होता है। ऐक्टिवेटेड और कच्चा। कच्चा कोयला का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे को काला और गंदा कर सकता है। जबकि ऐक्टिवेटेड चारकोल जो कार्बन का प्रोसेस्ड फॉर्म में होता है। इसका इस्तेमाल क्लींज़र, फेस मास्क, स्क्रब और साबुन के तौर पर करते हैं।
3 of 5
charcoal mask
- फोटो : social media
अगर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं, तो आप चारकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेहरे की गहराई में जाकर ब्लैकहेड्स को जड़ से खत्म कर देता है। यहीं नहीं यह आपके चेहरे पर हो रहे कील, मुंहासे जैसी समस्या को भी दूर कर देता है। यह आपके स्किन को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ आपके चेहरे के पोर्स को साफ कर देते हैं, जिससे आपकी स्किन पूरे दिन चमकती रहती है।
4 of 5
charcoal mask
- फोटो : social media
बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा हमारे स्किन पर पड़ता है। गर्मियों में तेज धूप की वजह से हमारी स्किन सूखी पड़ जाती है। ऐसे में चारकोल का इस्तेमाल करना सही साबित होगा। यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और साथ ही यह स्किन को हेल्दी भी रखता है।
अगर आपको हमेशा चाहिए दमकती त्वचा तो आप रात को सोने से पहले चारकोल फेशवॉश का इस्तेमाल करें। यह प्रदूषण के साइड इफेक्ट से आपके स्किन को सुरक्षित रखता है।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं ताे अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।