फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपका मेकअप पहुंचा सकता है आपकी आंखों को नुकसान

Sun, 03 Feb 2019 12:51 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 03 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
know how  makeup damage your eyes
आंखों का मेकअप ज्यादा ना कराए - फोटो : social media

आंखे हमारे शरीर का सबसे सेंसिटीव पार्ट होती हैं। एजिंग के साइन भी सबसे पहले आंखों के पास ही नजर आते हैं। इन दिनों महिलाएं सबसे ज्यादा ध्यान अपने आई मेकअप पर ही देती हैं और दे भी क्यो न यह चेहरे का पूरा का पूरा लुक बदल कर रख देता है। हम सभी जानते हैं कि आंखें हमारे चेहरे का सबसे कोमल और अट्रैक्टिव हिस्सा होती हैं। इसलिए आंख और उसके आस-पास की त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

know how  makeup damage your eyes
eye makeup

आंखों को सुंदर दिखाने के चक्कर में महिलाएं आई मेकअप करना तो जानती हैं, लेकिन बहुत सारी महिलाएं इसके लिए लोकल मेकअप का इस्तेमाल करती हैं जो उनकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है। आंखों के आसपास की त्वचा बेहद नाजुक होती है, जिस वजह से हमें शरीर के बाकी सभी अंगों से ज्यादा इनका ध्यान रखना होता है।

आपने देखा होगा आपको थोड़ा सा स्ट्रेस भी हो जाए तो इसका सीधा असर आपकी आंखों पर साफ दिखता है। आंखों के आस-पास ही सबसे पहले डार्क सर्कल बनने शुरू हो जाते हैं। यह काले घेरे आपकी खूबसूरती को खराब कर आपकी उम्र को ज्यादा दिखाते हैं। आइए जानते हैं आंखों के आस-पास की त्वचा का ख्याल रखने के कुछ टिप्स...

know how  makeup damage your eyes
मेकअप को हटाते समय इन बातों का रखें ध्यान  - फोटो : social media
मेकअप को हटाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

चाहे महिला हो या पुरूष अपने मेकअप को हटाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है, जिसे आपकी आंखों को नुकसान नहीं होगा। आंखों के मेकअप को हमेशा हल्के कॉटेन बॉल से हटाए ऐसा करने से आपकी आंखों की त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। रगड़कर कभी भी चेहरे के मेकअप को साफ ना करें ऐसा करने से आपकी नाजुक त्वचा पर फाइन लाइंस बन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know how  makeup damage your eyes
सर्दी हो या गर्मी सनस्क्रिन लगाकर ही निकलें - फोटो : social media

मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का हमेशा अपने त्वचा पर सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि धूप से निकलने वाली हानिकारक किरणे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर धूप ज्यादा तेज है तो आप सनस्क्रीन के साथ-साथ सनग्लास भी जरूर लगाएं। 

विज्ञापन
know how  makeup damage your eyes
देर रात तक फोन का इस्तेमाल करना भी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है - फोटो : सोशल मीडिया

जो लोग सिगरेट और शराब का सेवन ज्यादा करते हैं उनकी आंखों की आस-पास की त्वचा उम्र से पहले काली दिखने लगती है। आपको बता दें अपनी आंखों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए आपको अपनी नींद पूरी लेनी चाहिए। देर रात तक फोन का इस्तेमाल करना भी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed