कुछ लोगों को दूध से निकलने वाली मलाई वेस्ट लगती है इसलिए उसे निकाल कर फेक देते हैं शायद उन्हें इस बात का पता नहीं होता है कि मलाई हमारे स्वास्थ के लिए ही नहीं हमारे स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मलाई का इस्तेमाल हम खाने से लेकर चेहरे पर लगाने के लिए तक कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्किन को हेल्दी बनाते हैं या फिर आप ये भी कह सकती हैं कि मलाई का इस्तेमाल हमारे चेहरे के लिए रामबाण समान है।
2 of 5
बार मलाई लगाकर देखें
- फोटो : file photo
अगर आप भी स्किन पर तमाम तरह की ऐंटी एजिंग क्रीम लगाकर थक गए हैं तो एक बार मलाई लगाकर देखें। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको मलाई को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करना है। आप चाहें तो इसे स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
3 of 5
मलाई में प्रोटीन और विटामिन होता है
- फोटो : file photo
मलाई में प्रोटीन और विटामिन होता है जो हमारी स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकने के साथ-साथ त्वचा का ग्लो बढ़ाने का काम करती है। आप चाहें तो मलाई को सीधा स्किन पर लगा सकती हैं या फिर नींबू, गुलाब जल, हल्दी और दालचीनी पाउडर के साथ मिक्स करके लगा सकती हैं।
4 of 5
डेड स्किन दूर करने के लिए मलाई में नींबू मिलाकर लगाएं
- फोटो : social media
डेड स्किन दूर करने के लिए मलाई में नींबू मिलाकर लगाएं। इसे सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन से डार्क स्पॉट धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।
5 of 5
मलाई में लैक्टिक एसिड होता है जो हमारी स्किन से टैनिंग को दूर करने में मदद करता है
- फोटो : social media
मलाई में लैक्टिक एसिड होता है जो हमारी स्किन से टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। इससे हमारी त्वचा की रंगत में सुधार आता है और हमारी स्किन हेल्दी भी रहता है।