लड़कियां अपने लंबे बालों की देखभाल के लिए नाजाने कितना कुछ नहीं करती है, बावजूद इसके उनके लंबे बाल धीरे-धीरे करके झड़ने और टूटने लगते हैं। इनसे बचने के लिए वे कई तरह के महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी उनके बाल न तो मुलायम होते हैं और न ही टूटने से रूकते है। ऐसे में अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रही हैं, तो हम आपको कीवी हेयर पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके टूटते झड़ते बालों को रोकने में आपकी मदद कर सकता है, बालों को लंबा करने में आपकी मदद कर सकता है और आपके बालों को खोया पोषण लौटा सकता है, जिससे आपके बाल फिर से मुलायम तक हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर ही कीवी का इस्तेमाल करके हेयर पैक बना सकते हैं और फिर आपको इसका कैसे इस्तेमाल करना है और इसके फायदे क्या-क्या हैं।
Kiwi Hair Pack: चाहिए लंबे और मुलायम बाल, तो ट्राई करें कीवी हेयर पैक, गजब के हैं फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन