{"_id":"5c24e550bdec2256e13014fb","slug":"improve-your-skin-quality-add-lemon-drops-in-bath-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहाने के पानी में मिलाएं ये चीज तो चेहरे के साथ निखर उठेगा पूरा बदन","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
नहाने के पानी में मिलाएं ये चीज तो चेहरे के साथ निखर उठेगा पूरा बदन
Fri, 28 Dec 2018 08:20 AM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 28 Dec 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Shower
हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे। इसके लिए उनका सारा ध्यान अपने चेहरे पर होता है। चेहरे को पैंपर करने के लिए लोग स्क्रब, फेशियल, फेस पैक्स आदि का सहारा लेते हैं, लेकिन शरीर के बाकी अंगों का क्या? क्या उनकी रंगत साफ होना जरूरी नहीं?
Trending Videos
lemon
नहाने के पानी में मिलाएं
पूरे शरीर को एक जैसे रंग का बनाना है वो भी बिना किसी तामझाम के तो इसके लिए एक आसान सा काम करें। आप जब भी नहाने जाएं, पानी से भरी बाल्टी में नींबू की पांच-छह बूंदे मिलाएं। इस पानी से नहाने के बाद ना सिर्फ आपके शरीर पर जमा मैल दूर होगा बल्कि आप फ्रेश भी महसूस करेंगे। इसके अलावा शरीर से आने वाली बदबू की समस्या भी नहीं होगी।

lemon on skin
घर पर फेसवॉश बनाएं
बाजार से महंगे फेसवॉश खरीदने के बजाय बेहतर है कि आप घर पर ही इसे तैयार करें। इसके लिए नींबू का रस, पानी, शहद और एलोवेरा जेल बराबर मात्रा में लें और मिक्स कर लें। हर सुबह इस मिश्रण से चेहरा धोएं।

glycerin
- फोटो : twitter
नींबू से बनाएं लोशन
कटोरी में दो चम्मच नींबू के रस में तीन चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच रम लें। लकड़ी के चम्मच से इसे मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। किसी बाजारू क्रीम की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
रोशनी
- फोटो : getty images
इस बात का ख्याल रखें कि अगर आप नींबू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो धूप से दूर रहें। जब भी बाहर निकलें सनस्क्रीन जरूर लगाएं। नींबू के इस्तेमाल से त्वचा ड्राई हो जाती है इसलिए उसे रेगुलर मॉइसचुराइज करते रहें।