{"_id":"5c2b20d2bdec22569f267bad","slug":"if-you-are-not-taking-shower-in-winter-use-dry-shampoo-and-bath-wipes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में रोज-रोज नहाने में होती है दिक्कत तो खरीद लाएं ये दो प्रॉडक्ट्स, सारी टेंशन हो जाएगी दूर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों में रोज-रोज नहाने में होती है दिक्कत तो खरीद लाएं ये दो प्रॉडक्ट्स, सारी टेंशन हो जाएगी दूर
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नहाना
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप भी सर्दी के मौसम में मॉर्निंग शिफ्ट के चलते बालों को शैंपू नहीं कर पाते हैं? यहां तक कि कई बार तो नहाना भी मिस हो जाता होगा। एक तो ठंड और उसके बाद ठंडा पानी और भी टेंशन बढ़ा देता है। भले ही ठंड के चलते शैंपू या नहाना मिस हो जाए, लेकिन दफ्तर में अच्छे से तैयार होकर जाना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ज्यादा दिन बाल नहीं धो पाते हैं तो आपके बाल ऑयली दिखने लगते हैं, जो आपके अच्छे खासे लुक को भद्दा बना देते हैं।
अगर आप भी ऐसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपकी ये टेंशन हम थोड़ी सी कम कर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी दो चीजों के बारे में जो आपकी मॉर्निंग शिफ्ट को थोड़ा आसान बना देंगी...
2 of 5
deo
- फोटो : getty images
ठंड के मौसम में बिना नहाए फ्रेश फील करने के लिए हम आपको परफ्यूम या डियो लगाने की सलाह नहीं दे रहे हैं क्योंकि ये आपको सिर्फ अच्छी सुगंध देंगे न कि फ्रेश फील कराएंगे। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो बिना नहाए भी आपको फ्रेशनेस का एहसास दिलाएंगे। इन चीजों के इस्तेमाल से आप अपने बाल और स्किन दोनों की सफाई का ख्याल रख पाएंगे।
3 of 5
dry shampoo
सर्दी के मौसम में होने वाली इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी। पहली बाथ वाइप्स और दूसरी ड्राई शैंपू। आगे की स्लाइड्स में जानें दोनों को इस्तेमाल करने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sweating from hair
सर्दियों में ऑयली बालों से अपने लुक को खराब करने से अच्छा है कभी-कभी ड्राई शैंपू का सहारा ले लें। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको पानी की जरूरत नहीं होगी। यह पाउडर की तरह होता है, जो कॉर्न और स्टार्च से बना होता है। इसे बस आपको अपने बालों पर स्प्रे करना होता है और यह हमारे बालों के तेल और चिपचिपाहट को खत्म कर उन्हें फ्रेश लुक देता है।
विज्ञापन
5 of 5
steam bath
अब बात करते हैं बाथ वाइप्स की। अगर कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति बनकर आ खड़ी हो कि आप किसी वजह से नहा नही पाते हैं, तो ऐसे में खुद को फ्रेश फील कराने के लिए इन वाइप्स का सहारा लें। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको वॉशरूम जाने की जरूरत नहीं होती। आपको बस वाइप्स को अपनी स्किन पर फेस वाइप्स की तरह इस्तेमाल करना है। यह आपकी स्किन को नॉरिश तो करता ही है, साथ ही इसमें मौजूद ऐंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज आपको हाइजीन भी बनाए रखता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।