फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डैंड्रफ हटाने के लिए अंडा है कारगर, जानें किस तरह से करें इस्तेमाल

Wed, 05 Jan 2022 06:18 PM IST
Aprajita shukla अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
how to use egg to remove dandruff from hair
रूसी - फोटो : pexels

सर्दियों के मौसम में शरीर की त्वचा की तरह ही सिर की त्वचा भी रूखी हो जाती है। जिससे बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। वहीं कुछ लोगों के साथ ये समस्या हर मौसम में होती है। सिर में होने वाले डैंड्रफ से कई बार खुजली होने लगती है। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। रूसी की समस्या से निजात पाने में अंडा मदद कर सकता है। बस जरूरत है इस्तेमाल का सही तरीका जानने की। तो चलिए जानें रूसी को भगाने के लिए किस तरह के करें अंडे का इस्तेमाल।

how to use egg to remove dandruff from hair
egg

अंडे के सफेद वाले भाग को रूसी हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने के लिए शैंपू के करीब आधा घंटा पहले बालों में अंडे की सफेदी को लगाएं। ये ना केवल रूसी को भगाने में मदद करेगा बल्कि इससे बाल शाइनी और सिल्की हो जाएंगे। 

how to use egg to remove dandruff from hair
apple cider vinegar - फोटो : istock

रूसी को हटाने का सबसे कारगर उपाय है कि दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को लेकर इसमे अंडे की सफेदी को मिला लें। फिर इस मिश्रण को ब्रश की मदद से पूरे स्कैल्प पर लगाएं। करीब बीस मिनट बाद इसे पानी से धोकर शैंपू कर लें। इस तरकीब से जल्द ही रूसी की समस्या खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use egg to remove dandruff from hair
ऑलिव ऑयल - फोटो : Pixabay

वहीं अगर रूसी खत्म करने में ऊपर के नुस्खे काम नहीं आ रहे तो अंडे के सफेद भाग में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल लें। साथ में इसमे एक चम्मच नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर ब्रश की मदद से लगाएं। थोड़ी देर बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो दें। ये नुस्खा सिर को साफ करने के साथ ही रूसी भगाने में भी मदद करता है। 

विज्ञापन
how to use egg to remove dandruff from hair
egg - फोटो : pixa

अंडे की सफेदी को बाल में लगाने से ना केवल सिर की रूसी भागती है। बल्कि ये बालों को नेचुरल तरीके से बढाने में भी मदद करता है। वहीं अंडा बालों को चमकदार बनाता है। बाल इस पैक को लगाने से मजबूत और घने होने लगते है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed