फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे का खुरदुरापन दूर कर बनाएं चिकना और चमकदार, लगाएं ये खास फेस पैक

Wed, 05 Jan 2022 04:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 05 Jan 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
homemade face pack for glowing and soft skin get rid of rough skin
skin - फोटो : istock

बेदाग त्वचा तो हर किसी की चाहत होती है। इसके साथ ही त्वचा अगर चमकती हुई और चिकनी रहे तो और भी खूबसूरत दिखती है। क्योंकि कई बार देखा गया है कि चेहरे की त्वचा खुरदुरी और बेजान सी नजर आती है। इसमे जान वापस डालने के लिए घर पर ही कुछ फेसपैक आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें किस तरह से बनाएं ये खास फेस पैक।

homemade face pack for glowing and soft skin get rid of rough skin
skin - फोटो : istock

सर्दियों में अक्सर त्वचा का रुखापन बढ़ जाता है। जिससे चेहरा खुरदुरा नजर आने लगता है। इसे खत्म करने के लिए केला और दूध से बना फेस पैक चेहरे पर लगाएं। पैक बनाने के लिए पका हुआ केला लेकर अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमे एक चम्मच कच्चा दूध मिला लें। बस इस फेस पैक को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगा लें और करीब 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पैक को लगाने से त्वचा पर निखार समझ में आऩे लगता है।

homemade face pack for glowing and soft skin get rid of rough skin
skin - फोटो : istock

त्वचा के खुरदुरेपन को दूर करने के लिए जैतून के तेल के साथ एप्पल साइडर विनेगर को मिलाकर चेहरे पर लगाएंय़ ये रातभर में अपना असर जरूर दिखाएगा। इसे लगाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर एक शीशी में रख लें। अब रात में लगाकर सो जाएं। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। इससे चेहरे का खुरदुरापन खत्म होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
homemade face pack for glowing and soft skin get rid of rough skin
curd - फोटो : istock

दही फेसपैक के रूप में लगाने से काफी हद तक असर करती है। चेहरे पर हो रहे खुरदुरे पन को दूर करने के लिेए दो चम्मच दही लेकर उसमे केसर के दो से तीन रेशे डालें। अब इसे अच्छी तरह से फेंट कर चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाने का ये सबसे साधारण उपाय है। 

विज्ञापन
homemade face pack for glowing and soft skin get rid of rough skin
curd

चेहरे पर खुरदुरापन ज्यादा दिखता है तो गाजर और टमाटर का जूस निकाल कर रख लें। अब इस जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। पूरे चेहरे पर इस जूस के मिश्रण को लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे के खुरदुरेपन को दूर करने के लिए इनमे से कोई भी फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगर किसी खास चीज से एलर्जी है तो उे लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed