फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Skin Care: सर्दियों में ड्राई स्किन वाले ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

Thu, 30 Nov 2023 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 30 Nov 2023 09:26 AM IST
सार

अगर आपकी स्किन भी ड्राई है तो आपको सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है। हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
How To Take Care of Skin In Winter sardiyon me twacha ka khayal kaise rakhein
Winter Skin Care - फोटो : Istock

Winter Skin Care: लगभग हर किसी को सर्दियों का मौसम काफी पसंद होता है। इस मौसम में लोग घूमने-फिरने जाते हैं और अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। इसके साथ ही घरों में भी हीटर जलाकर आराम से रजाई में बैठना लोगों को काफी लुभाता है लेकिन इन्हीं सर्दियों के मौसम का त्वचा पर हमेशा गलत ही असर पड़ता है।



सर्दियों में त्वचा रूखी-सूखी होने लगती है, जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ज्यादातर लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, जोकि हर किसी के बस की बात नहीं है। खासतौर पर जब बार आती है ड्राई स्किन वाले लोगों को उनको तो सर्दियों के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में हम आपको सर्दियों में त्वचा में नमी बनाए रखने के कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपनी ड्राई त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्चने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सभी तरीकों को फॉलो करना काफी आसान है, तो आइए देर ना करते हुए आपको इस बारे में बताते हैं। 

How To Take Care of Skin In Winter sardiyon me twacha ka khayal kaise rakhein
Winter Skin Care - फोटो : pixabay

सनस्क्रीन को ना भूलें

लोगों को लगता है कि सर्दियों के मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना इतना जरूरी नहीं है। बल्कि ऐसा नहीं है, सर्दियों में भी लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल नियमित रूप से ही करना चाहिए। इससे त्वचा हानिकारक किरणों से बची रहती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा सर्दियों में भी हाइड्रेट रहती है। 

How To Take Care of Skin In Winter sardiyon me twacha ka khayal kaise rakhein
Winter Skin Care

इस रुटीन को करें फॉलो

जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, उन्हें हमेशा रात को स्कन केयर रुटीन फॉलो करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय ही आपका शरीर काफी रिलैक्स होता है। ऐसे में त्वचा स्किन केयर प्रोडक्ट को सही तरह से एब्जॉर्ब कर पाती है। इसी के चलते हर रोज रात में नारियल का तेल हाथ-पैर में लगा के ही सोएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Take Care of Skin In Winter sardiyon me twacha ka khayal kaise rakhein
Winter Skin Care

जरूर करें स्क्रब

अक्सर लोग सोचते हैं कि उनकी त्वचा तो ड्राई है, उन्हें स्क्रब की जरूरत नहीं है लेकिन ऐसा नहीं होता। स्क्रब की मदद से आप अपनी डेड स्किन को हटा सकते हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें। 

विज्ञापन
How To Take Care of Skin In Winter sardiyon me twacha ka khayal kaise rakhein
Winter Skin Care - फोटो : istock

मॉइश्चराइजर ना भूलें

सर्दियों के मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल तो गलती से भी ना भूलें। अगर आप मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना भूल जाएंगे तो इससे त्वचा में क्रेक पड़ने लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed