फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों में करवा रखीं है कलर तो कैसे रखेंगी ख्याल, ये टिप्स आएंगे काम

Mon, 08 Mar 2021 07:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 08 Mar 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
how to protect colorful hair at home do not get fade early
hair colour

बालों में कलर करवाना तो बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। वहीं कुछ लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए भी कलर करते हैं। लेकिन घर में इस तरह के बालों की देखभाल बहुत जरूरी होती है। क्योंकि कलर किए बालों की लापरवाही करने से जहां कलर जल्दी फीका पड़ जाता है। वहीं दूसरी तरफ बाल रूखे और बेजान होकर झड़ना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स आपकी जरूर मदद करेंगे। जिससे बालों का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा और फीका नहीं पड़ेगा।

how to protect colorful hair at home do not get fade early
hair colour - फोटो : social media
कलर किए बालों में कितने दिन बाद शैंपू करें

बालों को पार्लर से कलर करवाने के बाद सबसे बड़ा सवाल ये परेशान करता है कि इसे कब शैंपू किया जाए। तो बता दें कि कम से कम तीन दिन बाद ही कलरफुल बालों में शैंपू लगाना चाहिए। 

how to protect colorful hair at home do not get fade early
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमेशा कलर प्रोटेक्ट शैंपू का प्रयोग करें

बालों को घर पर भी धोने के लिए हमेशा खास तरह के शैंपू का इस्तेमाल करें। जो कि कलर को प्रोटेक्ट करने के लिहाज से बना हो। ये शैंपू खासतौर पर कलर किए बालों की देखभाल के लिए बनें होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to protect colorful hair at home do not get fade early
hair - फोटो : pixabay
कलर किए बालों को कम धोएं

अगर आपकी आदत हर दूसरे दिन बालों में शैंपू करने की है तो इसे कलर करवाने के बाद बदल दें। क्योंकि जल्दी-जल्दी शैंपू करने से बाल टूटने लगते हैं। साथ ही इनका नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है। जिसकी वजह से बाल रूखे हो जाते हैं। 

विज्ञापन
how to protect colorful hair at home do not get fade early
hair - फोटो : social media

लेकिन अगर बालों को सफाई की जरूरत है तो इससे समझौता ना करें और ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर लें। ये शैंपू सिर से धूल-मिट्टी और प्रदूषण को हटाने का काम करेगा और बालों में नमी और तेल बना रहेगा। जिससे बालों की चमक खत्म नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed