Hair Care: बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए उन्हें धोने के बाद अच्छी क्वालिटी के हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के चलते आज के समय बाजार में हर हेयर टाइप से कंडीशनर आते हैं। पर, कई बार ऐसा होता बालों के टाइप के हिसाब से होने के बावजूद कंडीशनर बालों को नुकसान पहुंचा देता है।
Hair Care: घर पर बने कंडीशनर से सिल्की बनेंगे आपके बाल, इसे बनाने का आसान तरीका जान लें
यदि आपको बाजार में मिलने वाले हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करने से डर लगता है, तो हमारे बताए गए तरीकों से घर पर ही हेयर कंडीशनर तैयार करें।
दही और शहद कंडीशनर
- इसे तैयार करने के लिए आपको ½ कप ताजा दही, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
- कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और बालों पर लगाएं।
- 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- ये कंडीशनर बालों को मुलायम और मॉइश्चराइज करता है।
- सामग्री उसी हिसाब से लें, जिससे ये एक ही बार में खत्म हो जाएं।
- इस कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले 1 अंडा, 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस को एक कटोरी में मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 15-20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- ये बालों को सिल्की और मजबूत बनाने में मदद करता है।
नारियल दूध कंडीशनर
- ये कंडीशनर बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको ½ कप नारियल दूध, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच बादाम तेल की जरूरत पड़ेगी।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे बालों में अच्छी तरह लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- ये कंडीशनर ड्राई और फ्रिज़ी बालों को स्मूद बनाता है।
केला और शहद कंडीशनर
- केला न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
- इससे कंडीशनर बनाने के लिए 1 पका हुआ केला, 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 चम्मच नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी।
- इसे बनाने के लिए दोनों चीजों को ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।
- येबालों को डीप कंडीशनिंग देकर सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।