बालों में कलर अक्सर लोग लगाते हैं। कभी अपने सफेद बाल छुपाने के लिए तो कभी फैशन के नाम पर। लेकिन बालों को कलर करने के बाद सबसे बड़ी समस्या इसके रंग को बरकरार रखना होता है। क्योंकि अगर बालों का रंग हल्का पड़ गया तो ये देखने में अच्छा नहीं लगता। ऐसे में जरूरी है कि कुछ खास देखभाल के जरिए इसे बचाकर रखा जाए। तो चलिए जानें वो कौन से उपाय हैं जिनकी मदद से बालों का रंग उड़ने से बचाया जा सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जो लोग बालों को कलर करवाते हैं धूप में उनके बालों के रंग के जल्दी उड़ जाने का डर रहता है। ऐसे लोगों को अपने बालों के लिए यूवी सन प्रोटेक्शन वाले कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे सीरम, कंडीशनर और शैंपू का प्रयोग करें जो जिसमें SPF और SUV प्रोटेक्शन हो।
3 of 5
hair colour
- फोटो : social media
धूप में निकलने से बालों में रूखापन आ जाता है। जिससे बचने के लिए जरूरी है कि बालों में पर्याप्त नमी बनी रहे। इसके साथ ही बालों को झाड़ने के लिए चौड़े दांत वाले कंघे का इस्तेमाल करें। अगर आप बालों में कलर लगाते हैं और उन्हें डैमेज से बचाना चाहते हैं तो हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू का प्रयोग करें। सल्फेट फ्री शैंपू की वजह से कर्ली बालों के साथ ही बालों में होने वाली उलझन से भी बचा जा सकता है। वहीं जिस शैंपू में सल्फेट होता है उसकी वजह से बालों में रूखापन आ जाता है जिससे वो टूटने लगते हैं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसके साथ ही कोशिश करें कि सीधे धूप की रोशनी में न जाए। अगर घर से बाहर निकलना है तो जाने से पहले बालों पर एक स्कार्फ या फिर कैप लगा लें। ऐसा करने से बालों के रंग के उड़ने का डर कम रहेगा।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बालों पर भले ही कलर लगा हो लेकिन इसके बाद भी तेल की मसाज करना न भूलें। बालों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए गुनगुने तेल से सिर की मसाज करें। इसे 40 मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।