फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी मुस्कान को ग्रहण लगा सकती हैं ये लापरवाही, इस तरह रखें अपने दांतों का खास ख्याल

Sun, 24 Feb 2019 02:31 PM IST
मोना नारंग रूपायन डेस्क
रूपायन डेस्क Published by: मोना नारंग Updated Sun, 24 Feb 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
How to keep your teeth healthy for your lifetine
teeth

फटे होंठ, सूखा मुंह, दांतों की बढ़ती संवेदनशीलता, मुंह के छाले आदि सदिर्यों के दौरान होने वाली आम समस्याओं में से हैं। क्लोव डेंटल के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत अहूजा बताते हैं कि इस समय लोग पानी कम पीते हैं, जिसकी वजह से मुंह में लार की कमी हो जाती है। इससे न केवल त्वचा बल्कि मुंह भी रूखा हो जाता है। लार मोटी और लसलसी हो जाती है, जिससे खाना दांतों में चिपकने लगता है। इस वजह से मसूड़ों में संक्रमण की संभावना भी काफी बढ़ जाती है और मुंह में अल्सर हो सकता है या दांतों का ढांचा कमजोर हो सकता है।

How to keep your teeth healthy for your lifetine
teeth

सर्दियों में तापमान के गिरने से पानी बहुत ठंडा हो जाता है, जिस वजह से सुचारू रूप से ब्रश करना भी मुश्किल हो जाता है। फ्लॉसिंग एवं इंटर डेंटल ब्रशिंग बहुत जरूरी हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि हम इस मौसम में पानी का अधिक सेवन करें। आपके दांतों एवं मुंह का स्वास्थ्य आपकी जिम्मेदारी है, इसलिए यदि आपको अपनी ओरल कैविटी में कोई भी बदलाव महसूस हो, तो आपको अपने डेंटिस्ट से परामर्श अवश्य ले लेना चाहिए।

How to keep your teeth healthy for your lifetine
दांत - फोटो : getty images

सेंसिटिविटी का रखे ख्याल
यदि आपको सर्दियों में ज्यादा सेंसिटिविटी का अनुभव होता है, तो इसे नियंत्रित करने का सबसे आसान तरीका है कि मसालेदार और अम्लीय आहार का सेवन कम करें। ऐसे खाने का असर आपके मुंह पर पड़ता है। इससे दांतों में सड़न हो सकती है। इसलिए बाहर के खाने से दूर रहें और घर पर भी कम मसालेदार खाने का प्रयोग करें। साथ ही अपने दातों को साफ करने के लिए सेंसिटिव टूथपेस्ट का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to keep your teeth healthy for your lifetine
water shimla

पानी का करें सेवन
मुंह में सूखेपन की शिकायत सर्दियों में बढ़ जाती है। यह लार में कमी होने के कारण होता है। पानी पीने से यह समस्या ठीक हो सकती है। इसलिए समस्या के बढ़ने से पहले डॉक्टर का सुझाव लेना जरूरी है। आपका चेहरा आपके शरीर का वह हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा बाहरी वातावरण के संपर्क में आता है। सर्दियों में होंठ व गाल फटने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
How to keep your teeth healthy for your lifetine
pink lips

होठों का रखे ख्याल
ठंडा मौसम होठों की पतली त्वचा को तेजी से रूखा बना देता है और इनसे घाव के कारण भारी समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि नियमित तौर पर डेंटिस्ट का परामर्श लिया जाए।
सर्दी प्रतिरोधी क्षमता को भी प्रभावित करती है और इससे आपके मसूड़ों में जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के नियमों का पालन करना एवं कीटाणुओं को दूर रखना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed