Beard Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी को अलग-अलग दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई सनबर्न और टैनिंग से परेशान है तो वहीं कुछ लोग त्वचा और सिर पर होने वाली खुजली से। सबसे बड़ी परेशानी तो उन लोगों के सामने आ खड़ी होती है, जो लोग दाढ़ी रखते हैं।
दरअसल, गर्मी के मौसम में पुरुषों की दाढ़ी में काफी खुजली होती है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में के एक हैं, तो ये लेख आपकी काफी मदद करने वाला है। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप दाढ़ी की खुजली को दूर कर सकते हैं।
2 of 6
अच्छे से सफाई है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
अच्छे से सफाई है जरूरी
यदि आप दाढ़ी रखते हैं तो इसकी अच्छी तरह से सफाई करना बेहद जरूरी है। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार दाढ़ी को गुनगुने पानी से साफ करें। इससे दाढ़ी पर जमने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। दाढ़ी की खुजली दूर करने का ये सबसे आसान तरीका है।
3 of 6
मॉइश्चराइज करें
- फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइज करें
बाजार में दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के लिए अलग से मॉइश्चराइजर आते हैं, जिन्हें दाढ़ी पर भी लगाया जा सकता है। अच्छे से यदि आप अपनी दाढ़ी को मॉइश्चराइज करके रखेंगे तो इसमें खुजली की संभावना कम हो जाएगी, क्योंकि खुजली हमेशा या तो पसीने से आती है या फिर रूखेपन से।
4 of 6
इस्तेमाल करें दाढ़ी का शैंपू
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल करें दाढ़ी का शैंपू
अब तो बाजार में दाढ़ी के हिसाब से शैंपू आते हैं, जिनका इस्तेमाल खासतौर पर दाढ़ी को साफ करने के लिए किया जाता है। ऐसे में यदि आप दाढ़ी रखने के शौकीन हैं, तो इस शैंपू को खरीदकर रख लें और हफ्ते में कम से कम तीन बार इसका इस्तेमाल करें।
5 of 6
नीम के पत्ते आएंगे काम
- फोटो : freepik
नीम के पत्ते आएंगे काम
यदि सफाई करने के बावजूद खुजली नहीं जा रही है तो नीम के पत्ते आपके काम आएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ नीम के पत्तों को पहले तो अच्छी तरह से पीसना है और फिर उसे खुजली से प्रभावित दाढ़ी पर लगा लेना है। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें, आपको खुजली से राहत मिलेगी।