फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: सेंसिटिव है आपकी त्वचा तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना करना पड़ेगा दिक्कतों का सामना

Mon, 24 Mar 2025 01:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

य़दि आपकी त्वचा भी संवेदनशील है तो आपको किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल काफी सोच-समझ के ही करना चाहिए। ऐसा न करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Skin Care Tips for sensitive skin people in hindi
सेंसिटिव है आपकी त्वचा तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: बाजार में हर किसी के स्किन टाइप के हिसाब से ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट मिलते हैं। ऐसे में जो लोग अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखकर इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते, उनको चेहरे से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव होती है, उनको तो कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले काफी ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपकी त्वचा भी संवेदनशील है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम सेंसेटिव त्वचा वाले लोगों के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Skin Care Tips for sensitive skin people in hindi
खुशबू रहित प्रोडक्ट खरीदें - फोटो : Adobe stock
खुशबू रहित प्रोडक्ट खरीदें

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है तो आपको हमेशा ऐसे प्रोडक्ट ही खरीदने चाहिए जो खुशबू रहित हों। दरअसल, जिन स्किन केयर प्रोडक्ट में खुशबू आती है, उसमें केमिकल भी पाए जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि ऐसे ही प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, जिसमें खुशबू न आए। 
Skin Care Tips for sensitive skin people in hindi
बार-बार चेहरा न धोएं - फोटो : Adobe stock

बार-बार चेहरा न धोएं

बार-बार चेहरा धोने से त्वचा का पीएच लेवल भी बिगड़ जाता है। इसके साथ-साथ इसकी वजह से त्वचा की प्राकृतिक नमी भी खोने लगती है। इसलिए दिन में सिर्फ दो बार ही चेहरा धोएं, वो भी अपने स्किन के हिसाब के खरीदे गए क्लींजर से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips for sensitive skin people in hindi
बार-बार चेहरा न छूएं - फोटो : Adobe stock

बार-बार चेहरा न छूएं

यदि आप अपने गंदे हाथों को बार-बार चेहरे पर लगाएंगे तो इससे भी त्वचा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हो सके कोशिश करें कि गंदे हाथों से त्वचा को टच न करें, क्योंकि गंदे हाथों की वजह से ही मुंहासों से परेशान हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips for sensitive skin people in hindi
ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें - फोटो : Adobe stock

ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें

बार-बार स्क्रब का इस्तेमाल न तो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को करना चाहिए और न ही ड्राई स्किन वालों को। क्योंकि स्क्रब त्वचा के पोर्स को खोल देता है। ऐसे में जब बाहरी कण त्वचा में जाएंगे तो इससे भी सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed