Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही चेहरे को कई परेशानियां घेर लेती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है चेहरे पर लगातार पसीना आना। इन परेशानियों में सबसे ज्यादा दिक्कत देते हैं चेहरे के ब्लैकहेड्स। ये तब होते हैं जब स्किन पोर्स में तेल, डेड स्किन और गंदगी भर जाती है। जिसके बाद हवा के संपर्क में आकर त्वचा पर काले धब्बे बन जाते हैं। ये ज्यादातर नाक, ठुड्डी और माथे पर देखने को मिलती है।
Skin Care Tips: बढ़ने लगे हैं ब्लैकहेड्स तो इन नुस्खों से करें इन्हें गायब, चमक उठेगा चेहरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:52 AM IST
सार
यदि आप भी गर्मी की वजह से बढ़ते ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो एक बार हमारे बताए गए नुस्खों को आजमा कर देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन